Viral Video: क्या हुआ जब लड़के के निजी अंग पर अजगर ने बोला हमला, अंजाम देख निकल पड़ेगी चीख

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजगर सांप और युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  सांप बुरी तरह से युवक को जकड़ लेता है। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर अटैक कर देता है। इस घटना का वीडियो लोगों को डरा रहा है।

Viral Video

Picture Credit: Sanjay Gupta 🇮🇳 X

Viral Video:  सांप के हमलों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये घटना सबसे हटकर है। क्योंकि एक अजगर सांप ने अचानक से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। ये क्लिप मन को विचलित करने वाला है। इंटरनेट पर इस समय एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। घटना एक खेत की बताई जा रही है, जहां एक आदमी जमीन पर बेसुध पड़ा है। शुरुआत में देखने पर ऐसा लगा कि शायद वह आराम कर रहा है है, लेकिन जब लोगों की नजर उसके शरीर के निचले हिस्से पर पड़ी, तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि उसके पैर पर एक मोटा अजगर सांप लिपटा हुआ है और वो मौका देखते ही उसके निजी अंग पर हमला भी कर देता है।

क्या हुआ जब अजगर ने युवक के निजी अंग पर बोला हमला?

अजगर के हमले का शिकार हुए युवक के वायरल वीडियो को Sanjay Gupta 🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘खेत के किनारे पड़ा था एक आदमी… लेकिन अगले ही पल जो नजर आया, उसे देखकर आप चौंक जायेंगे! एक विशाल अजगर ने उसके पैर को बुरी तरह जकड़ रखा था।लेकिन सबसे डरावनी बात ये थी कि अजगर ने आदमी के प्रजनन अंग के हिस्से को भी अपने जबड़ों में दबोच रखा है.!’

देखें वीडियो

वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि, अजगर ने न सिर्फ पैर जकड़े थे, बल्कि उस आदमी के गुप्त अंग के हिस्से को भी अपने जबड़े में कसकर दबोचने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है अजगर का शिकार पर इस तरह का हमला बेहद दुर्लभ और खौफनाक माना जाता है। वीडियो काफी छोटा है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, युवक ने खुद को कैसे बचाया होगा। लेकिन ये घटना बेहद डरा देने वाली है।

Viral Video  देख खौंफ में यूजर्स

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 8 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 23000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करचे हुए लिखता है, ‘अरे बाप रे मैं डर गई इतना बड़ा सांप देखकर’ । दूसरा लिखता है, ‘बहादुरी देखो इनकी’। वहीं, काफी लोग युवक की स्थिति को देखकर खौफ में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, ये कैसे हुआ होगा?  वो युवक की स्थित को लेकर भी काफी चिंता में हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version