---Advertisement---

Viral Video:युवक का मुंह थप्पड़ से लाल करना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, अंजाम देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video:   सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान दोनों मारपीट कर रहे हैं। ये घटना लोगों को चकित कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 8, 2026 3:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  पावर के जोश में अकसर लोग होश खो देते हैं। इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर  एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के द्वारा बहस के दौरान अचानक से युवक को थप्पड़ मार दिया जाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है। जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो के अंत को अच्छा कह रहे हैं तो कुछ पावर का नशा कह रहे हैं।  बीच सड़क पर वर्दीधारी और लड़के की लड़ाई हर किसी को सोच में डाल रही है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक में हुई भयंकर मारपीट

बीच सड़क पर बहस के दौरान युवक को जोरदार थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देत हुए लिखा है कि, ‘ट्रैफ़िक पुलिस ने एक युवक को थप्पड़ मारा और बदले में उसे भी थप्पड़ पड़ा नशे की जाँच और गाली-गलौज को लेकर ट्रैफिक पुलिस और एक व्यक्ति के बीच झगड़ा’।

देखें वीाडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पहले तो पुलिसकर्मी और युवक के बीच बहस होती है। इसके बाद लड़का पुलिसवाले के कंधे पर हाथ मारता है। इसके बाद ट्रैफिक सुरक्षाकर्मी जोरदार थपप्ड़ मार देता है। इसके बाद लड़के को भी भयंकर गुस्सा आता है और वो भी उसे पीट देता है।  इस दौरान दोनों ही एक-दूसरे पर झपट पड़ते हैं और एक-दूसरे को पीटने लगते हैं।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

ट्रैफिक पुलिसकर्मी और लड़के के बीच हुई ये मारपीट कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 8 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 2.93 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘आखिर उसने पुलिस वाले के कंधे पर हाथ क्यों रखा? क्या पुलिस अंकल उसके चाचा लगते हैं?’ दूसरा लिखता है, ‘इस लड़के का बेल्ट से ट्रीटमेंट होना चाहिए’। वहीं, काफी लोग इस मारपीट को ही गलत ठहरा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 7, 2026

Viral Video

अक्टूबर 7, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026