Chhattisgarh Viral Video: बहू बनी श्रवण कुमार! 90 साल की सास को कंधे पर ले जा रही महिला की बेबसी देख रह जाएंगे स्तब्ध, देखें कैसे जिम्मेदारी ने किया मजबूर

Chhattisgarh Viral Video: एक बेटा अगर श्रवण कुमार की तरह काम करें तो इसमें शायद लोगों को अचरज ना हो लेकिन अगर एक बहू अपनी सास के लिए जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए तो लोगों को हैरानी हो जाती है। यहां एक बहू श्रवण कुमार बनी हुई नजर आती है।

Chhattisgarh Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Chhattisgarh Viral Video

Chhattisgarh Viral Video: आज के समय में बेटा श्रवण कुमार बन जाए तो वह लोगों को नि:शब्द कर देता है लेकिन अगर अपनी सास के लिए एक बहू कलयुगी श्रवण कुमार बन जाए तो यह देखकर निश्चित तौर पर शायद आपको यकीन ना हो। सास बहू का रिश्ता अक्सर लड़ाई झगड़ा और वाद विवाद को लेकर जाना जाता है लेकिन इस बहू ने अपनी 90 वर्षीय सास के लिए कुछ ऐसा किया जो देखकर शायद आपको ही अपने आंखों पर यकीन ना हो।निश्चित तौर पर आपको भी इमोशनल कर देगा। छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो में
एक बहू अपनी सास को लेकर जिम्मेदारी निभाती हुई नजर आई है।

पैसे की मजबूरी की वजह से सास के लिए देखें बहू की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से जमकर शेयर किया जा रहा है जहां एक बहू अपनी सास को कंधे पर लेकर बैंक जा रही है ताकि उसे पेंशन मिल सकेवृद्धा पेंशन जिस पर उसकी सास का हक है। वह बेबसी के लिए घर से बैंक तक कंधे पर उठा कर ले जाती है। बेबसी  का यह आलम वाकई आत्मा को झकझोर देने के लिए काफी है। जहां एक बहू सास की जिम्मेदारी को निभाती हुई नजर आती है। इस दौरान जहां एक तरफ पेंशन लेने की मजबूरी दिखाई देती है तो दूसरी तरफ सास की जिम्मेदारी नजर आती है।

जानें क्यों पीठ पर लादकर सास को बैंक ले जाने की आई नौबत

@TathyamOfficial X चैनल से शेयर किए गए इस छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो के साथ बताया गया कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा के मैनपाट में बेबसी की तस्वीर 9 किलोमीटर दूर बैंक पहुंची बहू सास को पीठ पर लादकर। पहले घर में ही मिल जाती थी पेंशन, बैंक सखी व्यवस्था बंद होने से अब नदी नाले पार कर हर महीने बुजुर्ग महिला को बैंक जाना पड़ता है क्योंकि पेंशन अब घर में नहीं मिल पाता है। इसलिए बुजुर्ग सास को बैंक ले जाना पड़ता है और हर महीने इस तरह से तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ते हुए बहू अपनी जिम्मेदारी निभाती है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो को 14000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version