---Advertisement---

Chitrakoot Video:नशे में चूर पुलिसवाला भूला मर्यादा, हरकत देख पकड़ लेंगे सिर

Chitrakoot Video: सोशल मीडिया पर नशे में चूर एक पुलिसवाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो टांगे उल्टी करके जमीन पर पड़ा  है। हरकत देख आला अधिकारियों ने तुरंत एक्शन ले लिया है। ये घटना  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2026 12:18 अपराह्न

Chitrakoot Video
Follow Us
---Advertisement---

Chitrakoot Video:  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में वर्दी शर्मसार हुई है। दरअसल, यहां पर एर पुलिसकर्मी नशे में धुत अजीब तरह की हरकत करता हुआ दिखा है। उसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सरकारी वर्दी में अनैतिक हरकत करते पुलिसकर्मी पर आला अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है।  इसके साथ ही कार्रवाही की जानकारी भी है।  पुलिसवाले का नाम दीपक प्रकाश वर्मा है। नशेड़ी पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाही की जा रही है।

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने की शर्मनाक हरकत

वर्दी पहले पुलिसकर्मी के वीडियो को एक्स पर Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “इसे योग का कौन सा आसन बोला जाए” तस्वीर चित्रकूट की है, जहां “दीवानजी” शराब के नशे में अजीब सी मुद्रा में विराजमान है।

तस्वीर वायरल है और इसी तस्वीर के आधार पर दीवानजी पर एक्शन भी हो गया है।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दीपक प्रकाश वर्मा नाम का पुलिसकर्मी नशे में धुत है और कुर्सी से गिरा हुआ है। इस दौरान उसका सिर नीचे है और दोनों टांगे आसमान में झूल रही हैं। वर्दी धारी को जरा भी होश नहीं है,  वो क्या कर रहा है। वहीं, आस-पास से गुजर रहे लोग हैरानी से देख रहे हैं और उसकी करतूत को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

Chitrakoot Video पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

पुलिसकर्मी के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर की गई इस नीच हरकत पर चित्रकूट पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही जानकारी साझा करते हुए वीडियो के नीचे लिखा, ‘सोशल मीडिया एक्सऔर ‘अमर उजाला’ अखबार में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस विभाग ने जांच की। पुलिस लाइन चित्रकूट में तैनात मुख्य आरक्षी हेड कांस्टेबल दीपक प्रकाश वर्मा । वे पुलिस की वर्दी पहनकर शराब के नशे में धुत थे और गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे थे, जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही थी। उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की शुरुआती जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026