---Advertisement---

बीन की जगह बंदर की धुन पर नाचते दिखे कोबरा सांप , Viral Video देख घंटों नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: यूजर्स के द्वारा बंदर और कौबरा के बीच हो रही मस्ती काफी पसंद की जी रही है। मस्ती करते समय बंदर बंधा हुआ नजर आ रहा है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 11, 2023 11:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने अक्सर अपने आसपास मदारी का खेल होते हुए देखा होगा जिसमें आमतौर पर सांप मदारी के द्वारा बचाई गई बीन पर नाचते हुए दिखता है‌। लेकिन आज आपको एक अलग तरह का वीडियो देखने को मिलेगा जिसमें सांप को बीन की धुन नहीं बल्कि बंदर कोबरा सांप के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। कोबरा सांप अपनी सभी प्रजातियों में सबसे अधिक जहरीला होता है। अगर सांप गलती से भी बंदर पर हमला कर दें तो वह जिंदा नहीं बच सकता है। लेकिन इस वायरल हुई वीडियो में सब उल्टा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में बंदर कोबरा सांप को खिलौना समझ कर उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है।

कोबरा सांप और बंदर में हुई मस्ती

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में दो कोबरा सांप और बंदर की मस्ती देखने को मिली है। इस वीडियो में एक बात देखने में थोड़ी अजीब सी लगी कि बंदर को बांध कर रखा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद बंदर जिस तरह से कोबरा सांप की पूंछ पकड़कर उसे पटकते हुए दिखाई दे रहा हैं। बंदर सांप की पूंछ पकड़कर उसे इधर-उधर फेंक रहा था, तभी गुस्से में बौखलाता हुआ कोबरा सांप उसे डंक मारने की कोशिश करता है‌, उतने में साइड से एक और कोबरा सांप बंदर की तरफ आते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो यूजर्स के द्वारा काफी देखी गई है।

https://youtube.com/shorts/iK6MsEX5FU4?feature=share

7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले वीडियो को

कोबरा सांप और बंदर की मस्ती यूजर्स को बहुत पसंद आई है। यह वायरल हुई वीडियो @kingcobratv3640 के द्वारा यू-टूयब प्लेटफार्म पर अपलोड की गई है। इस वीडियो को अभी तक साढ़े सात लाख लाइक्स मिल चुके हैं। जहां एक तरफ यूजर्स इन दोनों की मस्ती को देखकर खुश हुए हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने बंदर को लेकर उसके मालिक को काफी ट्रोल भी किया है क्योंकि उसने बंदर को बांध कर एक जगह पर ही खड़ा किया हुआ है। यूजर्स का कहना है कि बंदर के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026