---Advertisement---

Dehradun News: प्री-स्कूल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की वीडियो को देख कांपे लोग, शिक्षा के मंदिर मे मिली बेहद आपत्तिजनक चीजें

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून शहर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर बच्चों के प्री-स्कूल में देह व्यापार चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब छापा मारा गया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2026 3:24 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्री-स्कूल में चल रहे देह व्यापार का भांडा भोड़ हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूल  के अंदर बेहद आपत्तिजनक चीजें मिली है।ये घटना देहरादून कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके की है। खबरों की मानें तो स्थानीय लोगों की शिकायत और पार्षद नंदिनी शर्मा के द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों आशीष पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं,  तीन लड़कियों को भी  पकड़ा है। जिसमें से एक युवती को HIV की बीमारी भी बताई जा रही है।

Dehradun News: प्ले स्कूल में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़

स्कूल में चल रहे देह व्यापार के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Rahul Saini नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देत हुए लिखा है, ‘शर्मनाक….शिक्षा के मंदिर में चल रहा जिस्मफरोशी का काला कारोबार…!देहरादून के एक स्कूल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है…राजस्थान निवासी आशीष पांडे और जंग बहादुर ने कमरे किराए पर लिए हुए थे..जिसमें जिस्म का सौदा किया जाता था..!कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है..साथ ही तीन युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है..!ये लड़कियां..मेरठ,मुजफ्फरनगर और दिल्ली की है जो आर्थिक तंगी के कारण देहरादून नौकरी करने आई थी..इनमें से एक लड़की HIV पॉजिटिव भी है..!’

देखें वीडियो

इस घटना के वीडियो में स्कूल के अंदर चल रही जिस्मफरोशी धंधे से जुड़ी हुई तमाम सारी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। ये पूरी गतिविधि दो महीने से स्कूल के पीछे चल रही थी।  स्कूल संचालक ने इस पूरे कमरे को किराए पर लिया हुआ था।

स्कूल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर क्या बोली पुलिस?

शिक्षा के मंदिर में चल रहे इस देह व्यापार पर कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट की तरफ से भी बयान आया है। जिसमें उनका कहना है कि, ‘अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले इन लोगों ने किराये का मकान लिया था, जिसमें अवैध गतिविधि संचालित कर रहे थे।’ इस  शर्मनाक घटना पर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026