---Advertisement---

Dehradun Viral Video: देवभूमि बना दंगल का अड्डा, दो गुटों के बीच भयंकर मारपीट, पुलिस ने फिर ऐसे सिखाया सबक

Dehradun Viral Video: सोशल मीडिया पर देहरादून का वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें दो गुट एक-दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं। इस घटना पर तुरंत उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2025 3:51 अपराह्न

Dehradun Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun Viral Video: उत्तराखंड के देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर मामूली सी कार भिडंत में दो गुट आमने-सामने आ गए। जिसके बाद लड़के और लड़कियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने से लेकर पत्थर मारने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ये मामसा देहरादून के रानीपोखरी में मौजूद भोगपुर का बताया जा रहा है। लड़ाई के दौरान लड़के और लड़कियां एक-दूसरे को बहुत ही बुरी-बुरी गालियां दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून में दो गुटों के बीच भयंकर मारपीट

दिन दहाड़े अराजकता फैला रहे लड़के और लड़कियों के इस Dehradun Viral Video को खुद Uttarakhand Police ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “देहरादून के रानीपोखरी स्थित भोगपुर में दो वाहनों में हुई टक्कर बाद दोनों पक्षों द्वारा मारपीट व हुड़दंग करने की सूचना पर देहरादून पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल 09 युवकों को हिरासत में लेकर दोनों वाहनों को सीज किया।” घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दो गुट बुरी तरह से दिनदहाड़े लड़ रहे हैं और भयंकर मारपीट कर रहे हैं। मामूली से विवाद पर मचे इस कोहराम ने आस-पास के लोगों में सनसनी मचा दी। फिलहाल पुलिस ने उपद्रव मचा रहे नौ लोगों पर गाज गिरा दी है।

Dehradun Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

देहरादून में हुई लड़ाई के वीडियो पर Social Media यूजर्स की नजर पड़ी को उनकी तरफ से काफी सारी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है, “कौन है यह लोग, कहां से आते हैं यह लोग, देवभूमि की शांति भंग करने में क्या मजा आता है इन्हें।” दूसरा लिखता है, “पैसा सबसे सिर चढ़ गया है”। तीसरा लिखता है, “अच्छा हुआ जो युवकों को हिरासत में लिया, वरना पता नहीं और कितने वाहन टकरा जाते।” इस वीडियो पर यूजर्स की तरफ से काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026