---Advertisement---

Deoria News:’खूनी इश्क’! परिवार चलाने के लिए पति का विदेश जाना बना काल, देखें कैसे मौसी ने भांजे के चक्कर में सउदी रिटर्न शौहर को दी खौफनाक मौत?

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मौसी ने अपने भांजे के प्यार में सउदी अरब से लौटे पति को मौत की नींद सुला दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2025 2:00 अपराह्न

Deoria News
Follow Us
---Advertisement---

Deoria News: पिछले कुछ समय से पत्नियों के द्वारा पतियों को मारने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ड्रंम कांड के बाद सांप कांड और ना जानें कितनी ऐसी हत्याएं जिनकी गिनती करना मुश्किल होता जा रहा है। प्रेमी के चक्कर में पति को मौत की नींद सुलाने वालों की लिस्ट में अब उत्तर प्रदेश के दवरिया जिले का नाम भी शामिल हो गया है। यहां पर एक बीवी ने अपने भांजे के प्यार में सउदी से लौटे पति को मौत की नींद सुला दिया। इसके साथ ही उसकी बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए बड़े से सूटकेस का सहारा लिया। महिला को लग रहा था कि, पति को मारकर शायद वो और उसका भांजा बच जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जालिम पत्नी की पोल खुल चुकी है।

भांजे के लिए पत्नी ने पति को सुलाया मौत की नींद

ये Deoria Murder अब खुल चुका है। मृतक का नाम नौशाद अहमद बताया जा रहा है। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में घटी इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

Watch Video

हत्या से जुड़ा हुआ ये वायरल वीडियो Sachin Gupta ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश : जिला देवरिया ने पत्नी ने बॉयफ्रेंड भांजे संग मिलकर पति नौशाद की हत्या कर दी और लाश सूटकेस में पैक करके 50 KM दूर फेंक दी। नौशाद सऊदी अरब में रहकर कमाता था। इधर, पत्नी के भांजे से संबंध हो गए। एक हफ्ते पहले ही वो सऊदी से लौटा तो मर्डर कर डाला।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, आस-पास काफी भीड़ मौजूद है और एक पुलिसकर्मी सूटकेस को खोलने की कोशिश कर रहा है। मृतक के साथ कुछ आईडी मिली। जिसके बाद पुलिस उसके घर तक पहुंची और शक होने पर जब पत्नी से पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया। खबरों की मानें तो मृतक एक हफ्ते पहले ही सउदी अरब से वापस आया था।

Deoria News ने इलाके में मचाई सनसनी

खबरों की मानें तो इस घटना को जालिम बीवी ने इसलिए अंजाम दिया। क्योंकि वह अपने ही भांजे के अफेयर में पड़ गई थी। जिसके कारण उसकी आंखों में घर चलाने के लिए सउदी अरब गया नौशाद खटकने लगा था। बताया जा रहा है कि, मौसी ने अपने भांजे के साथ मिलकर पति पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर गांव से दूर उसकी लाश सूटकेस में बंद करके फेंक दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं , उसका प्रेमी फरार है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026