---Advertisement---

Viral Video: खचाखच भीड़ के बीच कॉन्सर्ट में रुसी महिला को देख Diljit Dosanjh ने खुलेआम कहीं ये बात, वीडियो ने मचाई सनसनी

Diljit Dosanjh Viral Video: दिल्ली के कंसर्ट से दिलजीत दोसांझ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रूसी गर्ल फैन से मिलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2024 5:50 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 27, 2024 6:43 अपराह्न

Diljit Dosanjh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh Viral Video: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनके हर कंसर्ट को देखने के लिए लोगों की खचाखच भीड़ जमा होती है और आवाज से जादू चला देते हैं। लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में Dil-Luminati India Tour 2024 में दिल्ली में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान रूसी लड़की को देखने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देख आप शॉक्ड हो जाएंगे और यही वजह है कि यह Viral Video चर्चा में है।

Viral Video में रूसी फैन से मिले Diljit Dosanjh

https://youtu.be/fXMETf177IA
Credit- A Foodie traveller

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंसर्ट के बीच दिलजीत दोसांझ एक महिला फैन से पूछते हैं कि आप कहां से हैं। इस पर महिला जवाब देती है कि वह रूस से हैं। महिला के जवाब के बाद दिलजीत दोसांझ कहते हैं कि आप यहां पूरी तरह से सुरक्षित है और ये सभी आपके भाई हैं।

Viral Video में Diljit Dosanjh ने महिला फैन को दिया तोहफ़ा

इस दौरान दिलजीत दोसांझ उस महिला को स्टेज पर अपने साथ बुलाते हैं और उन्हें सिग्नेचर किए हुए सूटकेस गिफ्ट में देते हैं। इस स्वीट जेस्चर को देखने के बाद लोग एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। निश्चित तौर पर सिंगर लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल इस वीडियो में भी हलचल मचा दी है।

Diljit Dosanjh Viral Video को देख तारीफ कर रहे फैंस

बता दे कि दिलजीत दोसांझ अपने कंसर्ट से लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं और ऐसे में इस वीडियो को जिसने भी देखा तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। वीडियो को A Foodie traveller यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। 27 अक्टूबर को ही जारी इस वीडियो को 112 व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

सुर्खियों में बने रहते हैं Diljit Dosanjh

जहां तक दिलजीत दोसांझ की बात करें तो वह न सिर्फ अपनी आवाज से जादू चला रहे हैं बल्कि फिल्मों में भी दमखम दिखाने में आगे हैं।’अमर सिंह चमकीला’ हो या फिर क्रू लोगों के बीच वह सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल इस दिल्ली कंसर्ट की वजह से सिंगर सुर्खियों में आ गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US F 15

मार्च 2, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Elvish Yadav

मार्च 2, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026

Saleem Wastik

मार्च 2, 2026