---Advertisement---

Etawah Viral Video: सेंट्रल जेल जाने के लिए युवक ने किया अजीब कांड, करतूत देख पुलिस के उड़े होश

Etawah Viral Video: सोशल मीडिया पर इटावा के एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसने सेंट्रल जेल जाने के लिए अनोखा कारनामा किया है. इतना ही नहीं बीवी और साली के लिए वो लहंगा दिखवाने की बात भी कह रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2026 12:42 अपराह्न

Etawah Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Etawah Viral Video: दुनिया में लोगों के एक से बढ़कर एक अजीब शौक सामने आते रहते हैं. लेकिन यकीन मानिए ऐसी सनक शायद ही आज से पहले आपने देखी होगी. दरअसल, इटावा में एक युवक ने सेंट्रल जेल में जाने के लिए खुद ही क्राइम किया और खुद ही गिरफ्तार होने के लिए पुलिस के पास पहुंच गया. इसके बाद मीडिया के सामने उसने ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिसे देख लोगों के साथ पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए हैं. युवक का नाम कोमल सिंह है, जो पेशे ट्रैक्टर चलाता है. वो ग्वालियर या फतेहगढ़ जैसी किसी भी सेंट्रल जेल जाने के लिए तैयार है. आरोपी कोमल के द्वारा बताया जा रहा कांड सुनकर हर कोई दंग है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सिर पकड़ लिया है.

सेंट्रल जेल जाने के लिए आदमी ने किया कांड

सेंट्रल जेल जाने के लिए जबरदस्ती क्राइम करने वाले इटवा के युवक के वायरल वीडियो को abpnewstv ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इटावा में सेंट्रल जेल देखने की अजीब सनक एक युवक को जेल तक ले गई. अहेरीपुर निवासी कोमल सिंह ने पत्नी को 315 बोर के तमंचे से धमकाया और फिर खुद ही दो कारतूस लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया. गिरफ्तारी के बाद उसने दावा किया कि पत्नी छह महीने में छुड़ा लेगी और लौटने पर उसे नया लहंगा दिलवाएगा.’ वीडियो में आरोपी खुद कह रहा है कि, उसे सेंट्रल जेल में डाल दो. उसकी पत्नी छुड़ा लेगी.

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

बाहर आने के बाद वो बीवी और साली को लहंगा दिलवाएगा.  कोमल  का कहना है कि, वो सेंट्रल जेल जाना चाहता है. आरोपी ने पुलिस और मीडिया को बताया कि वह पहले भी तीन बार उरई जेल जा चुका है. सनकी युवक खुद कह रहा है कि, पत्नी को धमकाने के बाद आरोपी खुद ही अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस लेकर अहेरीपुर पुलिस चौकी पहुंच गया और अपनी गिरफ्तारी कराई. फिलहाल पुलिस ने युवक को अवैध हथियार रखने के लिए गिरफ्तार किया है.  इसके साथ ही आदमी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया  है.

Etawah Viral Video देख यूजर्स ने पकड़ा सिर

इस इटावा वायरल वीडियो को हालहि में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर हजारों व्यूज और कमेंट आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है’, कैसे -कैसे लोग रहते हैं यार’ . दूसरा लिखता है, ‘ये कैसा कीड़ा है इसके अंदर’. तीसरा लिखता है,’खुद से ही फील्डिंग सेट कर रहा है’. वहीं, काफी लोग उसकी सनक को सुनकर दंग रह गए हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shahid Kapoor

जून 3, 2026

Viral Video

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026

Lucknow News

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026