---Advertisement---

Fatehabad Viral Video : हरियाणा में दिखी बेटियों की महादुर्गति, जवान छात्राओं को लातों-थप्पड़ों से स्कूल संचालक ने पीटा , हरकत देख खौल उठेगा खून

Fatehabad Viral Video : सोशल मीडिया पर स्कूली छात्राओं को पीटते हुए एक स्कूल संचालक का वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना फतेहाबाद की बताई जा रही है। स्कूल में छात्रों के साथ हुई इस दरिंदगी को देख तन-बदन में आग लग जाएगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2025 2:32 अपराह्न

Fatehabad News
Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Viral Video : स्कूल संचालक के द्वारा दो छात्राओं को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। ये घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। एक प्राइवेट स्कूल के संचालक ने सभी नियम और कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए तमाम सारी छात्राओं के सामने दो लड़कियों को पीटा है। वीडियो काफी शर्मनाक है। स्कूल के अंदर संचालक जिस तरह से छात्राओं पर लाते-घुसों से दरिंदगी कर रहा है वो काफी शर्मनाक और सोच में डाल देने वाला है। स्कूल संचालक के द्वारा उठाए गए इस कदम का अब सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है।

11वीं और 12वीं की छात्राओं को स्कूल संचालक ने बेरहमी से पीटा

स्कूल संचालक के द्वारा जिन दो छात्राओं को पीटा जा रहा है वो 11वीं और 12वीं की छात्राएं बताई जा रही हैं।

देखें वीडियो

ये घटना 24 नवंबर की है। स्कूल संचालक के द्वारा इन छात्राओं को सिर्फ इसीलिए इतनी बेरहमी से पीटा जा रहा है क्योंकि उनके पास फोन निकला था। इसी पर स्कूल प्रबंधक को गुस्सा आ गया और उन्होंने बेरहमी से लड़कियों को पीट दिया। जब छात्राओं को पीटा जा रहा था तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई जो कि, अब इंटरनेट पर आग की तरह ये सीसीटीवी फुटेज फैल रही है।

घटना के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता

इस मामले पर अब सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार का बयान आया है। उन्होंने अपडेट देते हुए बताया है कि, स्कूल संचालक के द्वारा की गई इस मारपीट का मामला सुलझ गया है। क्योंकि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच समझौता हो गया है। किसी ने भी इस घटना पर ना तो कोई आपत्ति जताई है और ना ही केस दर्ज कराया है। स्कूल संचालक का नाम सुभाष चंद्र बताया जा रहा है। इस घटना की जांच की जा रही है। वहीं, जांच कमेटी बिठाई खंड की शिक्षा अधिकारी निर्मला सिहाग ने कहा है कि, उन्हें इस घटना और वायरल वीडियो की कोई भी जानकारी नहीं है। फिलहाल सोशल मीडिया पर जब से घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है तब से विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026