Fatehpur News: अभी लोगों के दिमाग से बाथरुम में पति को मारकर दफन करने वाली आगरा की महिला निकली भी नहीं थी कि, एक अन्य मामला सामने आ गया। ये घटना भी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है। यहां पर एक बीवी ने पति को करंट लगाकर मारा है। फिलहाल आदमी ठीक है। लेकिन उसके साथ हुई दरिंदगी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही फेतहपुर पुलिस ने भी मामले की जानकारी दी है।
पति को महिला ने करंट लगाकार पीटा
फेतहपुर में पति को करंट लगाकार मारने वाली बीवी की क्रूर हरकत पर पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। इसकी जानकारी अधिकारी के द्वारा वीडियो जारी करके दी गई है। FATEHPUR POLICE ने एक्स पर लिखा, ‘थाना औंग अंतर्गत गांव परसदेवपुर में एक आज सुबह घटना हुई थी जिसमें 112 को सूचना मिलती है कि एक मजरूब है संजीव तिवारी, जिनके द्वारा यह सूचना दी जाती है कि उनकी पत्नी ने कल रात को उनको बांधकर, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करी है और उनके द्वारा यह तक बोला जाता है कि उनकी पत्नी ने उनको बिजली के तार छुआकर करंट भी लगाया है। इस सूचना पर तुरंत वहां पर पुलिस पहुंचती है।
देखें वीडियो
थाना औंग अंतर्गत गांव परसदेवपुर में एक आज सुबह घटना हुई थी जिसमें 112 को सूचना मिलती है कि एक मजरूब है संजीव तिवारी, जिनके द्वारा यह सूचना दी जाती है कि उनकी पत्नी ने कल रात को उनको बांधकर, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करी है और उनके द्वारा यह तक बोला जाता है कि उनकी पत्नी ने उनको… pic.twitter.com/v8l8XDIc86
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) July 6, 2026
सबसे पहले जो मजरूब है उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाती है और मजरूब के बयान भी किए जाते हैं। उसके बाद जब अस्पताल में उनकी स्थिति बेहतर होती है, तब उनके भाई के द्वारा इसमें उनकी ही पत्नी के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया जाता है जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है, के संबंध में Spfhr की बाइट।’
Fatehpur News चौंका रही
दैनिक भास्कर में छपि खबरे के अनुसार , महिला अपने पति के नशे की लत से काफी परेशान थी। जिसके कारण उनसे पहले पति का सिर फोड़ा फिर रस्सी से बाँधकर करंट लगाया है। ये घटना रविवार की बताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर्स ने उसके सिर की सर्जरी की है। वहीं, खबर है कि, पी़ड़ित आदमी की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दो कॉस्टेबल को घर पर तैनात किया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
