---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: पासपोर्ट के लिए रिश्वत मांग रहे पुलिसवाले की लड़के ने लगाई वाट, देखें कैसे सवाल सुनते ही भाग खड़ा हुआ?

Ghaziabad Viral Video:  सोशल मीडिया पर पासपोर्ट का वेरिफिकेशन करने आए पुलिस वाले का रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। क्योंकि इसमें  वो युवक के सवालों से घबराकर भाग जाता है। ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 15, 2026 12:32 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video:  सोशल मीडिया पर काम कराने के बदल रिश्वत लेते अकसर अधिकारियों के वीडियो  वायरल होते रहते हैं। कई बार उन पर एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर  एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर युवक से पैसे मांग रहा है। लेकिन जब लड़का उससे सवाल करता है तो वो घबराकर वहां से भाग जाता है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की बताया जा रहा है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पैसे मांगना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी

रिश्ववत मांगते पुलिकर्मी के वायरल वीडियो को एक्स पर Sachin Gupta नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,’  यूपी गाजियाबाद में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घर आए UP पुलिस के कांस्टेबल ने अजय सिंह से 2–4 हजार रुपए रिश्वत मांगी।

देखें वीडियो

अजय ने घूस देने पर आपत्ति जताई और यह पूरा दृश्य मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पूरा Video देखिए और सुनिए।’   वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि,  पुलिसवाला कैसे  लड़के से 2 से 4 हजार रुपए  मांग रहा है। लेकिन जब युवक उससे रसीद मांगता है तो  वो घबरा जाता है। लड़के द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवालों से वो घबरा जाता है।

Ghaziabad Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

गाजियाबाद में पासपोर्ट को लेकर पुलिसवाले के द्वारा पैसे मांगने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD ने एक्स पर मामले की कार्रवाही देते हुए लिखा, ‘उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।’  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Teachers’ Day 2026

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026