---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: महिला वकील और अधिवक्ताओं में हुई मारपीट, लहूलुहान हुई लड़की ने आदमी का कॉलर पकड़ फिर ऐसे सिखाया सबक

Ghaziabad Viral Video: सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें वकीलों की लड़ाई देखने को मिल रही है। मारपीट के कारण महिला लहूलुहान हालत में दिख रहा है और एक आदमी का कॉलर पकड़ा हुआ है। इस घटना पर जिले की पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 12, 2025 12:35 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: दिनदहाड़े वकीलों के बीच हुई मारपीट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी घूम रहा है। इसमें कुछ लोगों के बीच पहले तो मारपीट चल रही होती है। इसके बाद एक महिला के सिर से खून निकल रहा है और उसने आदमी का कॉलर पकड़ा हुआ और एक्शन लेने की बात रही है। ये वीडियो काफी हैरान कर रही है। इस बीच खबर आयी है कि, गाजियाबाद वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

वकीलों की लड़ाई में फूटा महिला का सिर

ये मारपीट से जुड़ा Ghaziabad Viral Video सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर ARJUN SANDESH NEWS नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘गाजियाबाद के मोहन नगर थाना साहिबाबाद क्षेत्र में सेल टैक्स ऑफिस में अधिवक्ता महिला और पुरुष भिड़े वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।’ इस पोस्ट के साथ तीन वीडियो को अटैच किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कुछ लोगों के बीच बहुत ही भयंकर मारपीट चल रही है। इस दौरान एक महिला वकील ने आदमी का कॉलर पकड़ा हुआ है और काफी चिल्ला रही है। इन अधिवक्ताओं के बीच ये मारपीट क्यों हो रही है? इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इस घटना के वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Ghaziabad Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

वकीलों की मारपीट के इस गाजियाबाद वायरल वीडियो पर अब पुलिस का रिएक्शन सामने आया है। DCP TRANS HINDON COMMISSIONERATE GHAZIABAD हैंडल से एक जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है कि, ‘उक्त प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। घटना के संबंध में पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर 173(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।’ फिलहाल मामले की जांच चलने की खबर निकलकर सामने आयी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026