Ghaziabad Viral Video: होटल में महिला मैनेजर के साथ बदसलूकी करता दिखा शख्स, दरिंदगी ने पुलिस को भी किया चकित

Ghaziabad Viral Video: होटल में एक महिला के साथ युवक कुछ ऐसा करता हुआ दिखा जो आपको हैरान कर सकता है। कैसे हाथापाई पर उतरे युवक ने लोगों की बोलती बंद कर दी है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Ghaziabad Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Ghaziabad Viral Video

Ghaziabad Viral Video: होटल हो रेस्टोरेंट यहां वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में होती है जहां लोग यहां न सिर्फ रहने और खाने के लिए आते हैं बल्कि बवाल मचाने में भी पीछे नहीं रहते हैं।इस सबके बीच सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक होटल के अंदर महिला मैनेजर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की खबर सामने आई है। जिस तरह से मैनेजर के साथ बर्ताव किया जाता है वह देखकर शायद आपके भी होश उड़ जाए लेकिन वायरल वीडियो आपके होश उड़ा देने के लिए काफी है।

महिला के साथ युवक ने होटल में की इस तरह बदसलूकी

वायरल वीडियो को एक्स चैनल से शेयर करते हुए कहा गया, “गाजियाबाद के इंद्रपुरम स्थित एक होटल में एक महिला मैनेजर के साथ बदसूलुकी का मामला सामने आया है।
वायरल वीडियो में एक युवक महिला मैनेजर के साथ हाथपाई करता दिखाई दे रहा है।” निश्चित तौर पर गाजियाबाद वीडियो को देखने के बाद आप भी चकित रह जाएंगे जहां होटल में एक शख्स आता है और महिला मैनेजर के साथ कथित तौर पर मारपीट करता है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे भागता हुआ युवक अचानक आकर महिला को पीटने लगता है।

गाजियाबाद वीडियो पर पुलिस ने क्या कहा

वीडियो में बाद में शख्स के पीछे दोनों महिलाएं दौड़ती हुई नजर आती है। अब इस वीडियो का अंजाम क्या हुआ यह तो सामने नहीं आया है लेकिन इसे 36000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। यहां पुलिस ने कहा, “उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना इन्दिरापुरम पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।”

Ghazibad Viral Video को लेकर क्या बोल रहे यूजर्स

वायरल वीडियो को लेकर एक यूजर ने कहा, “हां यह तो महिला को पीट रहा है।” एक ने कहा महिला के साथ इस तरह का बर्ताव निंदनीय है।” एक ने लिखा अब इसकी हेकड़ी पुलिस निकालेगी। एक यूजर ने कहा यह तो वाकई शर्मनाक है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version