---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: मौत का कुआं! भयावह बारिश की वजह से अचानक धरती फटने से समा गई कार और स्कूटर, मंजर देख कांप गए लोग

Ghaziabad Viral Video: बारिश के बाद खौफ का जिस तरह का नजारा देखने को मिला वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे जहां अचानक धरती फटकर कार और स्कूटर को जिंदा निगल गई। ताश टूटती सड़क के इस नजारे ने सोशल मीडिया पर हर काम पहुंचा दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2026 3:31 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: पैरों तले जमीन खिसक जाना यह कहावत तो आपने सुना ही होगा लेकिन कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश के बीच देखने को मिला। अटल चौक पर भारी बारिश के बाद अचानक चलती सड़क फट गई और देखते ही देखते कार और स्कूटर समा गए। गाजियाबाद वायरल वीडियो चर्चा में है जहां भारी बारिश के बाद एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां धरती फटते ही नीचे कार और स्कूटर को देखा जा सकता है। यह मंजर देखकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है। आइए जानते हैं वीडियो में क्या हुआ है।

वायरल वीडियो में देखें कैसे ताश के पत्ते की तरह गिरी कार और स्कूटर

वीडियो को PTI एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिसके साथ ही कहा गया है कि बारिश में वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क गिरने से एक कार और स्कूटर गड्ढे में गिर गए। वहीं इस वीडियो का नजारा कैमरे में आसपास के लोग कैद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 2 मिनट 15 सेकंड की वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार और स्कूटर की हालत हो गई है। मानसून की बारिश में हर किसी के चेहरे पर खुशी तो है लेकिन राह चलते लोगों के लिए यह मुसीबत का सबक बन गई है। भारी ट्रैफिक के बीच जिस तरह से सड़क का एक बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया इसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

Ghaziabad Viral Video को देखकर लोगों ने उठाए तीखे सवाल

गाजियाबाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यहां गाड़ी की हालत देखकर लोग खौफ में नजर आ रहे हैं और अफरातफरी मची हुई है। जहां तक बात करें इस घटना की तो कहा जा रहा इस घटना में कोई भी जान का नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग जमकर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या इस दिन के लिए लोग टैक्स दे रहे हैं तो एक यूजर ने कहा कि ये है इनका सिस्टम। एक यूजर ने कहा मेरा मुख्यमंत्री से यह आग्रह है कि गाजियाबाद की सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें।

वहीं गाजियाबाद वायरल वीडियो को 68000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026