---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: ‘चालू बहुओं ने..’ क्या Nikki Bhati को पति ने नहीं बहन कंचन ने जलाया? विपिन के पड़ोसियों का हैरतअंगेज खुलासा

Greater Noida Viral Video: Nikki Bhati Case ने सभी को चौंकाया हुआ है। निक्की को जलाने का आरोप पति विपिन और ससुरालियों पर लगा है। इस बीच निक्की के ससुराल के पड़ोसियों ने हैरतअंगेज खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 26, 2025 1:32 अपराह्न

Greater Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: निक्की भाटी केस ने पूरे देश को हिलाया हुआ है। बहू को जिंदा जलाकर मारने का आरोप पति और ससुरालियों पर लगा है। मामले पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए निक्की के ससुराल के लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। जहां एक तरफ निक्की को पीटते उसके पति और सास का वीडियो सामने आया है तो वहीं, दूसरी तरफ निक्की के मायके वालों ने हत्या का कारण दहेज बताया है। इसके साथ ही ससुराल और पड़ोसियों का कहना है कि, उन लोगों ने निक्की को नहीं जलाया है। इस बीच यूपी तक की तरफ से निक्की के ससुराल के पड़ोसियों का इंटरव्यू किया गया है। उन लोगों ने निक्की के पति विपिन और ससुराल का बचाव किया है। मीडिया से बात करते हुए पड़ोसियो ने कहा कि, चालू बहुओं ने उन्हें फंसाया है। इसके साथ ही यहां तक आरोप लगा दिए है कि, निक्की को उसी की बहन कंचन ने ही जलाकर मारा है। अब Social Media पर निक्की के ससुराल के लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Greater Noida Viral Video में पड़ोसियों ने किया निक्की की मौत पर हैरतअंगेज खुलासा

ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में निक्की 21 अगस्त को जली थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। निक्की की मौत के आरोप में ससुराल जेल में है। जब मीडिया निक्की के ससुराल मामले की तह जानने पहुंची तो कुछ और ही सुनने को मिला।

Watch Video

Video Credit: UP Tak

यूपी तक को दिए इंटरव्यू में विपिन के पड़ोसी बता रहे हैं कि, निक्की और उसकी बहन कंचन ने आग लगाकर डराने का प्लान खुद ही बनाया था। इसके साथ ही उनका कहना है कि, ये दहेज का मामला नहीं है। दहेज में दी गई गाड़ी निक्की के घर पर ही है। पड़ोसी कह रहे है कि, निक्की की भाभी खुद दहेज के कारण छुटी हुई है। पड़ोसियों का कहना है कि, निक्की को जलता हुआ जब उसकी बहन देख रही तो वीडियो बनाने की जगह उसे बचा सकती थी। पड़ोसियों ने कहा कि, निक्की को जब आग लगी तो उसका पति विपिन घर से बाहर था, इसकी सीसीटीवी फुटेज हमने सोशल मीडिया पर डाली हुई है।

निक्की केस उलझा

आपको बता दें, निक्की और उसकी बहन की शादी एक ही घर में साल 2016 में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि, दहेज के लिए ससुराल वाले उन्हें तंग करते थे। इसी वजह से निक्की को उन्होंने जलाया है। लेकिन अब पड़ोसियों ने कुछ दूसरी ही कहानी को बयां किया है। जिसके कारण लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर निक्की केस में हुआ क्या है?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026