---Advertisement---

Gujarat Viral Video: शिकार खा रहे शेर के करीब वीडियो बनाने पहुंचा लड़का, अंजाम देख यूजर बोला ‘ये कौन से ब्रांड का पागलपन है’

Gujarat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के के पागलपन का वीडियो वायरल हो रहा है। वो शिकार खा रहे शेर के करीब पहुंच जाता है। तभी कुछ ऐसा होती है उसे उल्टे पैर भागना पड़ जाता है। इस गुजरात वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2025 2:05 अपराह्न

Gujarat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gujarat Viral Video: सोशल मीडिया स्टार बनने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। वीडियो और Reel बनाने के चक्कर में कई सारे लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। लेकिन उसके बाद भी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। एक ताजा Viral Video गुजरात के भावनगर से आया है। यहां पर एक लड़के को वीडियो बनाने का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि, उसने अपनी जान को दांव पर लगाते हुए शेर के करीब जाकर वीडियो बनाना शुरु कर दिया। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, उसे उल्टे पैर भागना पड़ जाता है। इस गुजरात वायरल वीडियो और लड़के की सनक को देखकर यूजर्स दंग हैं। एक ने तो यहां तक बोल दिया ये कौन से ब्रांड का पागलपन है?

शेर से पंगा लेने पहुंचा लड़का

इंटरनेट पर इस पागलपन से भरी Gujarat Viral Video को NBT Hindi News ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Wa

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “गुजरात के भावनगर में एक युवक शिकार को खा रहे शेर के पास फोटे खींचने के लिए पहुंच गया। यह वीडियो तलाजा के बांभोर गांव का बताया जा रहा है।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का वीडियो बनाने के चक्कर में शिकार खा रहे शेर के करीब पहुंच जाता है। वो उसके इतने नजदीक जाता है कि, शेर उठ भागता हुआ आता है और लड़के के पीछे भागने लगता है। इतना सबकुछ होने के बाद भी लड़का उससे दूर नहीं जाता है। लेकिन शेर उसे छोड़ देता है। शेर को युवक के द्वारा की जा रही हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी है।

Gujarat Viral Video देख यूजर्स हुए सन्न

इस गुजरात वायरल वीडियो को एक्स पर 4 अगस्त को अपलोड किया है। इस पर 58000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस पर कोई कार्यवाही हो सकती है अगर गुजरात में कोई संपर्क हो तो सख्त कार्यवाही करें।’ दूसरा लिखता है, ‘ये कौन से ब्रांड का पागलपन है।’ तीसरा लिखता है, ‘मौत से डर नहीं लगता साहब सोशल मीडिया से लगता है ।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026