---Advertisement---

Gujarat Viral Video: आदमी के पैर रखते ही लिफ्ट बनी कुआं,  कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा?  देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Gujarat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी जैसे ही लिफ्ट में पैर रखता है वैसे ही वो हादसे का शिकार हो जाता है। इस घटना का दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2026 6:04 अपराह्न

Gujarat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gujarat Viral Video: ऊंची बिल्डिंग पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाना  बेहद आम है। लेकिन ये तब और भी ज्यादा खतरनाक होती है जब अचानक से हादसे का शिकार हो जाए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  एक आदमी जैसे ही लिफ्ट के अंदर पैर रखता है वैसे ही वो हादसे का शिकार हो जाती है। आदमी सीधे  गड्ढे में  जाकर गिरता है। ये हादसा इतना ज्यादा खतरनाक है कि, इसे देखने वालों की रुह कांप रही है।ये घटना गुजरात के वलसाड की है। यहां के सरदार हाईट्स, गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल की साबरमती बिल्डिंग में अचानक आदमी लिफ्ट के अंदर हादसे का शिकार हो गया है।

गुजरात में  लिफ्ट के नीचे गिरा आदमी

ये  डरा देने वाला गुजरात वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम  पर aajtak ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “गुजरात के वलसाड स्थित सरदार हाईट्स, गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल की साबरमती बिल्डिंग में सुबह लिफ्ट से जुड़ा एक गंभीर हादसा सामने आया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग के निवासी वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट के अंदर हादसे का शिकार होते दिख रहे हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

जानकारी के अनुसार, उन्हें आंतरिक चोटें आईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद सोसायटी के मेंटेनेंस और देखरेख व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यह शख्स बाल-बाल बच गया।”  वीडियो  में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से  आदमी लिफ्ट के अंदर गिरते हुए दिख रहा है।

Gujarat Viral Video देख यजर्स की कांपी रुह

इंस्टाग्राम पर इस गुजरात के वायरल वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रुह कांप गई। इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। इस डरा देने वाली घटना को देख यूजर्स खौंफ में आ गए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। दूसरा लिखता है, ‘भगवान का शुक्र था जान बच गई वरना देखकर ही रूह कांप गई’। तीसरा लिखता है,’ फाइनल डेस्टिनेशन’। इस वीडियो को देख हर कोई दंग है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Health Tips

सितम्बर 7, 2026

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026