---Advertisement---

Gujarat Viral Video: स्टेशन मास्टर का घिनौना रूप! तत्काल टिकट लेने आई लड़की के साथ बदसलूकी कैमरे में कैद, अब रेलवे ने लिया एक्शन

Gujarat Viral Video: रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी अधिकारी ने एक महिला के साथ मारपीट की और फोन छीनने की हिम्मत की। ऐसे में अब पुलिस ने इस पर एक्शन लेने की बात कही है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2026 4:38 अपराह्न

Gujarat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gujarat Viral Video: सरकार की तरफ से रेल यात्रा के दौरान कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए अलग-अलग सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है लेकिन तत्काल टिकट लेने गई लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जो जानने के बाद शायद आपको यकीन ना हो। गुजरात के सूरत का यह वीडियो बताया जा रहा है जहां स्टेशन मास्टर के साथ लड़की की बहस हुई। इस दौरान उसके साथ न सिर्फ बदसलूकी और मारपीट की गई बल्कि फोन छीनने की भी कोशिश की गई है। वहीं इस पर अब रेलवे की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। आइए जानते हैं आखिर गुजरात वायरल वीडियो में क्या हुआ है।

Gujarat Viral Video में पीड़िता ने की ये मांग

@Nandani_fulare X चैनल से गुजरात वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया, “सूरत के उतराण रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप। तत्काल टिकट को लेकर हुए विवाद में स्टेशन मास्टर पर महिला के साथ मारपीट, फोन छीनने और धमकी देने का आरोप। पीड़िता ने CCTV जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।” गुजरात वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि लड़की बार-बार कंप्लेंट बुक की मांग कर रही है लेकिन स्टेशन मास्टर देने के लिए तैयार नहीं है।

लड़की के साथ जो हुआ वह देख शर्म से झुक जाएगी नजरें

इस दौरान गुजरात वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब स्टेशन मास्टर को यह पता चलता है कि लड़की इस वारदात को रिकॉर्ड कर रही है तब वह बदसलूकी करने लगता है। इस दौरान फोन छीनने की कोशिश करता है। वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि वह यह कहते हुए नजर आता है कि तुम्हें जेल जाना है।

गुजरात वायरल वीडियो को x चैनल से शेयर करते हुए कहा गया था कि ऑन ड्यूटी एसएम मनोज ने सुबह 8 बजे मेरे साथ मारपीट की और मेरा फोन छीन लिया। अभी शाम के 5 बज रहे हैं। मुझे पूरे दिन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन घसीटा गया। आखिर में पुलिस ने सिर्फ एक एप्लीकेशन ली और कहा चार-पांच दिन इंतजार करो। क्या यह औरतें सुरक्षित है मुझे तुरंत इंसाफ चाहिए तारीख नही।

डीआरएम वडोदरा ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन

वहीं गुजरात वायरल वीडियो का जवाब देते हुए गुजरात पुलिस ने वडोदरा ग्रुप को टैग करते हुए कहा कि “कृपया आवेदक के अध्यावेदन की जांच करें उचित कार्रवाई करें और तद्नुसार सूचित करें।” वहीं डीआरएम वडोदरा ने कहा है कि संबंधित कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं। वडोदरा मंडल आपको स्पष्ट करता है कि कर्मचारियों के व्यवहार से जुड़ी किसी भी शिकायत को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

.

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drinks

मई 22, 2026

Heart Attack

मई 22, 2026

Viral Video

मई 22, 2026

Kangana Ranaut

मई 22, 2026

Viral Video

मई 22, 2026

Viral Video

मई 22, 2026