Haridwar Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक आज के समय में कोई नई बात नहीं है जहां हर कोई इनफ्लुएंसर बनने की रेस में लगा हुआ है। इसका अंजाम पिंडदान तक भी हो सकता है। यह आपने शायद नहीं सोचा होगा। सोशल मीडिया पर हरिद्वार वायरल वीडियो काफी चर्चा में है जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने का बुखार पति को बर्दाश्त नहीं होता है और वह पिंडदान करने के लिए गंगा किनारे पहुंच जाता है। वहां पत्नी की तस्वीर पर थूकने के बाद उसने जिस तरह की हरकत की वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं हरिद्वार वायरल वीडियो में क्या है जिसने लोगों के बीच बहस की शुरुआत की है।
Haridwar Viral Video में पत्नी की रील की सनक का ये हुआ अंजाम
Husband performs Pind Daan for his wife in the river after failing to stop her from posting sleazy Instagram reels. Declares her ‘dead to him’ and throws her photo frame in.
Video shows the full ritual + her dance clips pic.twitter.com/Qz4Ei2YDpN
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 9, 2026
कथित तौर पर हरिद्वार वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर पत्नी के रील बनाने पर भड़का पति तस्वीर पर थूका और हर की पौड़ी पर किया पिंडदान कहा ‘मेरे लिए मर गई यह बाजारू औरत।’ वहीं इस वीडियो के साथ एक क्लिप भी दिखाई दे रही है जहां एक महिला बेबाक होकर रील बनाती हुई नजर आ रही है। घर के क्लेश एक्स चैनल से इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, “एक पति ने अपनी पत्नी को अश्लीलत इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने से रोकने में नाकाम रहने के बाद उसका पिंडदान किया।”
वायरल वीडियो में पत्नी की फोटो पर ये क्या करता दिखा पति
वहीं हरिद्वार वायरल वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पति ने घोषणा की कि उसकी पत्नी अब उसके लिए मर चुकी है और उसकी फोटो फ्रेम को नदी में फेंक दिया। वीडियो में यह पूरी घटना के साथ ही पत्नी के डांस क्लिप दिखाए गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हार चढ़ी हुई फोटो को पति नदी में प्रवाहित करता है और फिर फुल अर्पित करता हुआ दिखाई देता है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह फोटो पर थूकता हुआ भी नजर आता है।
इस हरिद्वार वायरल वीडियो को 120000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं लोग आपस में ही सही और गलत को लेकर बहस करने लगे। जहां कुछ लोग इसे सही कह रहे हैं तो कुछ लोगों को पति की यह मानसिकता समझ नहीं आ रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
