---Advertisement---

Hyderabad Couple: बेटियों को पढ़ाने के लिए मां-बाप करने लगे लाइव S*x, पैसे कमाने की मजबूरी सही या गलत, यूजर्स क्या बोल रहे?

Hyderabad Couple: हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कपल अपनी बच्चियों की पढ़ाई के लिए अश्लील वीडियो बनाकर पैसे कमाता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 28, 2025 2:11 अपराह्न

Hyderabad Couple
Follow Us
---Advertisement---

Hyderabad Couple: मजबूरी और हालात अकसर इंसान से वो सबकुछ करवा लेते हैं, जिनके बारे में वो सोच भी नहीं सकता है। लेकिन यकीन मानिए ऐसी मजबूरी आप पहली बार देख और सुन रहे होंगे, जब मां-बाप ने बेटियों को पढ़ाने के लिए उनकी फीस भरने के लिए अपने जिस्म को ही सरेआम बेच दिया। ये घटना हैदराबाद की है। यहां पर एक कपल अपनी बेटियों की फीस भरने के लिए पॉर्न बनाता था। ये घटना अम्बरपेट के मल्लिकार्जुन नगर की बताई जा रही है। पुलिस कपल को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही तमाम सारे डिजीटल उपकरण भी बरामद कर चुकी है। कपल पर आरोप है कि, वो पैसों के लिए लाइव आकर संबंध बनाते थे। कपल की इस हरकत पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

बेटियों को पढ़ाने के लिए मां-बाप बनाने लगे पॉर्न वीडियो

Hyderabad Couple Viral News को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “हैदराबाद से बहुत शर्मनाक खबर है – बेटियों की फीस भरने के लिए एक कपल लाइव सेक्स करता था। कपल अपने कस्टमर से लाइव स्ट्रीम दिखाने के 2000 रुपए और रिकॉर्डेड वीडियो भेजने के 500 रुपए लेता था। पहचान छिपाने को दोनों मास्क पहनकर वीडियो बनाते थे। हैदराबाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया- एक बेटी बीटेक सेकेंड ईयर में है और दूसरी बेटी का ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने की तैयारी थी। बेटियों की फीस के लिए पैसों की जरूरत थी।” बताया जा रहा है कि, जब कपल लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान वीडियो बनाता था तो अपने चेहरे को मास्क से ढक्कर रखता था। वो अपनी वीडियो को एक पॉर्न ऐप पर दिखाते थे और पैसे कमाते थे। इस मामले पर पुलिस का रिएक्शन आया है। पुलिस का कहना है कि, कपल ने इस बात को कबूल कर लिया है कि, वो इसे पैसा कमाने का सबसे आसान शॉर्ट कट मानते थे। इसलिए इस तरह का काम करते थे।

Hyderabad Couple News देख यूजर्स क्या बोल रहे?

हैदराबाद के इस कपल के पोस्ट को एक्स पर 27 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 6 लाख 42 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक लिखता है, “ऐसा करके पैसा कमाना बहुत आसान हो गया हैं। पर ये आसान तरीका समाज मे वासना को बढ़ावा देना वाला हैं।” दूसरा लिखता है, “इस तरह के काम में बहुत से कपल काम कर रहे है, कुछ शौक के तौर पर तो कुछ मज़बूरी में। लेकिन ज्यादातर लोग अब इस काम को एक पेशा की तरह भी कर रहे है। एक रिसर्च के दौरन ये पता चला है की कोरोना काल के बाद से इसका ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है, लोग अब इसे कमाई के शॉर्टकट तरीके की तरह देख।” तीसरा लिखता है, “ये न करते तो उनके पास एक ही ऑप्शन था सुसाइड । आखिर शिक्षा इतनी महंगी क्यों होती जा रही है। इस घटना पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।”

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026