---Advertisement---

Hyderabad Viral Video: बच्चे के साथ जा रही मां के कपड़े उठाकर सड़क पर की गई शर्मनाक हरकत, दरिंदगी देख महिला की सुरक्षा पर उठे सवाल

Hyderabad Viral Video: एक महिला जो अपने बच्चे को स्कूल से घर लेकर जा रही थी उसके साथ बीच सड़क कुछ ऐसा हुआ जो देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाए। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2026 1:27 अपराह्न

Hyderabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hyderabad Viral Video: अलकापुर टाउनशिप से एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी जहां कथित तौर पर एक महिला के साथ एक छात्रा ने अश्लीलता की हदें पार करने की कोशिश की। मानवता को शर्मशार कर देने वाले इस वीडियो ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जहां एक बच्चे के साथ स्कूल से लौट रही महिला के साथ सरेआम दिन में शर्मनाक हरकत करने की कोशिश गई की गई। इस दौरान महिला के कपड़े को उठा लिया गया। वहीं सीसीटीवी वीडियो को देखने के बाद पुलिस से सुरक्षा की मांग की जा रही है। आइए जानते हैं हैदराबाद वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ जो चर्चा में है।

Hyderabad Viral Video में महिला के साथ हुई बीच सड़क शर्मनाक हरकत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brut India (@brut.india)

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्चे को लेकर महिला सड़क पर जा रही है तभी पीछे से आया हुआ एक युवक उसके कपड़े को उठाने की हिम्मत करता है। महिला अपने बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही होती है। उसके हाथ में छाता होता है तभी पीछे से महिला के साथ बदतमीजी की कोशिश की जाती है। वह उसकी ड्रेस को उठाने की हिम्मत करता है। हैदराबाद वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह 14 मई की घटना है।

वायरल वीडियो को देखने के बाद क्या बोल रहे यूजर्स

जिस तरह से सीसीटीवी कैमरे में शर्मनाक हरकत करने की कोशिश की गई यह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है और हैदराबाद वायरल वीडियो को लेकर पुलिस से कड़ी से कड़ी सजा की मांग की जा रही है। जहां एक यूजर ने कहा शर्मनाक तो एक ने लिखा इस तरह की घटनाएं देखने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। एक ने कहा इन दरिंदो को माफी नहीं मिलनी चाहिए।

हैदराबाद वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। brut.india इंस्टाग्राम से 33000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut Viral VideoMeerut Viral Video

मई 20, 2026

Viral Video

मई 20, 2026

Viral Video

मई 20, 2026

PM Modi

मई 20, 2026

Kideny Stone

मई 20, 2026

Cannes 2026

मई 19, 2026