---Advertisement---

Jabalpur Viral Video: छी.छी..छी! क्या सच में डॉक्टर्स को टॉयलेट के पानी से बना खिलाया गया खाना? वीडियो देख यूजर बोला ‘अभी तक थूक वाली रोटी..’

Jabalpur Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, डॉक्टरों के लिए जो खाना बन रहा था, उसमें टॉयलेट से बने पानी का इस्तेमाल किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 12, 2025 3:13 अपराह्न

Jabalpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बने खाने में टॉयलेट के पानी के इस्तेमाल होने का दावा किया जा रहा है। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर लिखता है कि, अभी तक थूक वाली रोटी चल रही थी.. अब टॉयलेट के पानी से खाना बनाया जा रहा रहा। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ये जबलपुल वायरल वीडियो 6 फरवरी का बताया जा रहा है।

क्या सच में MP में डॉक्टर्स के खाने को बनाया गया टॉयलेट के पानी से?

टॉयलेट के पानी से खाना बनाने वाले Jabalpur Viral Video को abpnewstv ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि टॉयलेट के पानी से कॉन्फ्रेंस में पहुंचे डॉक्टरों के लिए खाना तैयार किया गया है। हालांकि इस मामले पर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि इस पानी से सिर्फ बर्तन धुले गए हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।’

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां पर खाना बन रहा है वहां पर टॉयलेट से निकलता हुआ एक पाइप जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, इस पानी का इस्तेमाल वहां पर मौजूद लोग कर रहे हैं।

Jabalpur Viral Video पर क्या बोला प्रशासन

न्यूज 24 में छपी खबर के अनुसार , ये वीडियो Netaji Subhash Chandra Bose Medical College Jabalpur का है। ये घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो यहां पर डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इसलिए खाना बन रहा था। अब इसी खाने में टॉयलेट के पानी के इस्तेमाल होने की खबर है। जबलपुर वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की तरफ से भी बयान आया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि , “वीडियो में शौचालय के नल से पानी का उपयोग दिखाया गया था, हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार सिर्फ बर्तनों को धोने के इस पानी का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो संज्ञान में आने केबाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।” इस वीडियो को देख यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, अभी तक थूक वाली रोटी चल रही था अब टॉयलेट के पानी से खाना बनाया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026