---Advertisement---

Jaipur Viral Video: नशे में अंधे होकर 3 लोंगो को जिंदा कुचलने वाले उस्मान के चक्कर में आफत में पड़ी कांग्रेस, जानें पुलिस ने क्या किया खुलासा?

Jaipur Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर जयपुर का एक वायरल वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक युवक ने 12 लोगों को कार से कुचल दिया। जिसमें तीन लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही आरोपी को कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। वहीं, लोग कांग्रेस को लेकर सवाल खड़े करने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2025 2:01 अपराह्न

Jaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Viral Video: इस समय मीडिया से लेकर Social Media पर एक मुद्दा काफी गर्माया हुआ है और वह है Jaipur Hit and Run Case , इसमें आरोपी उस्मान खान को पुलिस ने पकड़ तो लिया है। लेकिन उससे जुड़ी तमाम बातों ने राजस्थान की राजनीति को गरमा दिया है। दरअसल, जयपुर में सोमवार की रात को अचानक एक कार बेकाबू होकर 9 से 10 लोगों पर चढ़ कगई थी। जिसमें 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। आरोपी उस्मान नशे में था। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब कांग्रेस को लेकर जयपुर में बवाल होने लगा है। स्थानीय लोग आरोपी चालक को कांग्रेस का नेता बता रहे हैं और कड़ा विरोध कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने भी सवाल उठाए हैं।

Jaipur Viral Video सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा

इस जयपुर वायरल वीडियो को Avdhesh Pareek नाम के एक्स हैंडल पर 7 अप्रैल को अपलोड किया गया था।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कार चालक बहुत ही तेज रफ्तार से भीड़ को कुचल देता है। ये हादसा इतना खतरनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप गई। इन एक्सीडेंट में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही 6 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

एक्सीडेंट करने वाला चालक का कांग्रेस से कनेक्शन, पुलिस की भी सुनें

इस घटना का जैसे ही वीडियो वायरल हुआ स्थानीय लोगों ने आरोपी उस्मान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वह एक्सीडेंट करने वाले चालक को कांग्रेस का बता रहे हैं और कड़ा विरोध कर रहे हैं।

इस दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद कुछ लोगों ने थाने के बाहर ही विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। वह मरने वाले तीनों लोगों के लिए 1-1 करोड़ रुपए ने के साथ सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, उस्मान खान के जिला स्तर का नेता है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि, आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। जयपुर के नाहरगढ़ थाने के बाहर चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन की वीडियो भी सामने आयी है। वहीं, पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ और मामले की जांच में जुटी हुई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026