---Advertisement---

Jaipur Viral Video: स्कूल बस का कंडक्टर बना दानव, नन्ही सी बच्ची को बनाया हैवानियत का शिकार, मासूम ने मुंह से सुनाई खौफनाक दास्तांन

Jaipur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बस कंडक्टर की गंदी हरकत के बारे में बता रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2025 7:08 अपराह्न

Jaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Viral Video: पिछले कुछ समय से मासूम बच्चों पर हैवानों के द्वारा की गई गंदी हरकत के मामले बढ़ गए हैं। यही वजह है कि, माता-पिता को अपने बच्चों को कहीं भेजते और छोड़ते हुए डर लगता है। अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और स्कूली बस से पढ़ने जाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं, क्योंकि दरिंदा कहीं भी हो सकता है। ताजा मामला राजस्थान के जयपुर से आया है। यहां पर एक छोटी सी बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी को खुद ही अपने परिजनों से शेयर किया है। बच्ची के द्वारा घटना की जानकारी देता एक हैरान करने वाला वीडियो Social Media पर काफी छाया हुआ है।

बस कंडक्टर ने मासूम बच्ची के साथ की गंदी हरकत

ये जयपुर वायरल वीडियो Dainik Bhaskar ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, :कंडक्टर भैया रोज मुझे किस करते थे’: पहली बार मासूम के जन्मदिन पर घिनौनी वारदात, आरोप- स्कूल बोला, शिकायत मत करो, लड़के को नेपाल भेज देंगे।”

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार ये घटना 1 अप्रैल की है। बच्ची वीडियो में बता रही है कि, बस वाले अंकल उसे सबसे पहले क्लास से ले जाते थे और किस करते थे। इतना ही नहीं वह दरिंदे के बारे में बता रही है कि, वह बच्चों को मारता भी है। बच्ची की उम्र 7 साल की बताई जा रही है। इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ये स्पेशल रिपोर्ट दैनिक भास्कर की है।

Jaipur Viral Video देख यूजर्स को लगा झटका

दैनिक भास्कर के अनुसार, इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब मासूम के परिजनों ने उसके बैग में चॉकलेट देखी। जिसके बाद बच्ची ने बताया बस वाले अंकल ये देते हैं और बस के पीछे फिर किस भी करते हैं। परिजनों को आरोप है कि, स्कूल वालों ने इस गंभीर मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। परिजनों का कहना है कि, स्कूल मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

इस घटना के वीडियो को दैनिक भास्कर ने अपने एक्स हैंडल पर 17 अप्रैल को अपलोड किया था। इस पर 74000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। घटना के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को गुस्सा आ रहा है। एक लिखता है “शिक्षा का मंदिर जहां भविष्य गढ़ा जाना चाहिए, वहां अगर मासूमों का शोषण हो और अपराध दबाए जाएं! तो सोचिए, हम किस समाज की नींव रख रहे हैं? ऐसी चुप्पी सिर्फ बच्चों का नहीं, पूरे देश का भविष्य कुचल देगी। अब समय है, डर नहीं दबाव बनाइए!” वहीं, कई सारे लोग मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026