‘घूर काहे रही हो अमिताभ बच्चन को ये आंखें दिखाना…’ क्या ऑन कैमरा Jaya Bachchan की हुई जबरदस्त बेइज्जती, देख रुक नहीं रही लोगों की हंसी

Jaya Bachchan: क्या ऑन कैमरा खुद की बेइज्जती करवा बैठे अमिताभ बच्चन की पत्नी, जिस तरह से कथित तौर पर जर्नलिस्ट ने मजे लिए जो निश्चित तौर पर चर्चा में है। वीडियो की सच्चाई निश्चित तौर पर आपके भी होश उड़ा सकते हैं।

Jaya Bachchan

Photo Credit- Google Jaya Bachchan

Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन की पत्नी और सपा सांसद जब भी मीडिया के सामने आती है तो अक्सर विवादों में होती है। पैप्स की बेइज्जती करने और उन्हें इग्नोर करने में जया बच्चन का वाकई कोई जवाब नहीं है लेकिन इस सब के बीच ऑन कैमरा जर्नलिस्ट ने कथित तौर पर उनकी ही फिरकी ले ली। जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां स्थिति को संभालने के लिए खुद श्वेता बच्चन को आना पड़ा। इस दौरान ऑन कैमरा की तरफ से ऐसा कमेंट जया बच्चन के लिए किया गया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

कैसे जया बच्चन की गुस्से वाली आंखें पर जर्नलिस्ट ने दिया जवाब

वीडियो में देखा जा सकता है कि चेहरे पर मास्क लगाकर अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ जया बच्चन जा रही होती हैं तभी उनकी तस्वीर लेने की कोशिश जर्नलिस्ट करते हैं। आंखों से गुस्से में देखती है लेकिन इस बार सामने जर्नलिस्ट में कुछ ऐसा कह दिया जो अब चर्चा में आ गया है। वीडियो में साफ-साफ और पर सुना जा सकता है कि जर्नलिस्ट ने कहा, “मैडम घूर काहे रही हो आप अमिताभ बच्चन की वाइफ हो इसलिए फोटो लिया यह आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना हमें नहीं।”

Jaya Bachchan की बेइज्जती देख लोगों ने लिए मजे

इस दौरान जया बच्चन अपनी आंखें नीचे नहीं करती है लेकिन वही घूरती नजर आती है। दूसरी तरफ अपनी मां को संभालने के लिए खुद श्वेता बच्चन आगे आती है और उन्हें ले जाने लगती है जिस पर जनरलिस्ट कहता है, “हां ले जाओ मैडम इन्हें।” इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग मजेदार कमेंट करने में पीछे नहीं है। जहां एक यूजर ने कहा अब जाकर इस रियलिटी चेक मिला तो एक ने कहा भाई दुखती नस पर हाथ रख दिया। इस वीडियो को कुछ लोग फेक और एडिटेड बता रहे हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए शेयर किया जा रहा है।

हालांकि यह वीडियो कब का है और इसकी सच्चाई क्या है इस बारे में फिलहाल कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि बीते दिन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भी जया बच्चन ने जर्नलिस्ट के माइक को झटकते हुए नजर आई थी जिसपर उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।

 

Exit mobile version