---Advertisement---

Jhansi Viral Video:’टांगों के बीच में मारी लात’! निलंबित इंस्पेक्टर ने रो-रोकर पुलिवालों पर लगाए आरोप, बड़े अधिकारियों ने मोहित यादव का खोला सच

Jhansi Viral Video: सोशल मीडिया पर सुबह से ही झांसी की एक खबर काफी देखी जा रही है। निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर अपने ही विभाग के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। इस बीच अब बड़े अधिकारी का बयान आया है, जिसमें उन्होंने पूर्व पुलिसकर्मी मोहित यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 16, 2025 6:13 अपराह्न

Jhansi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jhansi Viral Video: बुधवार से ही झांसी से एक निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव का रोते हुए वायरल वीडियो काफी सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X पर काफी देखा जा रहा है। इसमें वह अपने ही विभाग के बड़े अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं। सस्पेंड इंस्पेक्टर के इस बयान पर बड़े अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

निलंबित इंस्पेक्टर Mohit Yadav ने अपने ही विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

निलंबित इंस्पेक्टर Mohit Yadav का कहना है कि, थाने में उनके साथ काफी बदतमीजी की जाती है। उन्हें गंदी गालियों के साथ पीटा भी जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, पुलिसवालों ने उनकी टांगों के बीच में लात मारी। इसके साथ ही उनके साथ गलत व्यवहार भी किया। सस्पेंड इंस्पेक्टर का कहना है कि, दो साल से उन्हें तंग किया जा रहा है। वह केस दर्ज कराने पहुंचे थे। अब इस मामले पर झांसी पुलिस की तरफ से रिएक्शन आया है। ये वीडियो Pramod Singh Yadav .Advocate नाम के x हैंडल से लिया गया है।

Jhansi Viral Video पर जांच अधिकारी का रिएक्शन

वायरल वीडियो पर Jhansi Police की तरफ से रिएक्शन आया है। एक्स पर झांसी पुलिस की तरफ से लिखा गया है कि, “प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, झाँसी के साथ की गई अभद्रता एवं मारपीट के संबंध में निरीक्षक (निलंबित) के विरुद्ध थाना नवाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही आदि के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर।”

इस पोस्ट के साथ जांच अधिकारी का वीडियो अटैच किया गया है। जिस में वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि, मोहित यादव के द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इसके साथ ही वह ये भी कहते हैं कि, मोहित मृत आश्रित की जगह लगे हुए हैं। लेकिन इनके व्यवहार के चलते उन पर कई मामलों में जांच चल रही है। इस खबर से जुड़े हुए वीडियो को एक्स पर लाइव न्यू इंडिया ने डाला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026