Jhansi Viral Video: भरे बाजार में पुलिसवाले को बेरहमी से पीटते रहे लोग और देखती रही भीड़, जानें फिर क्या हुआ ?

Jhansi Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी को कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं। लेकिन वहां पर मौजूद भीड़ बचा नहीं रही है।

Jhansi Viral Video

Picture Credit: Raju Sharma journalist

Jhansi Viral Video:  उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है। यहां पर भरे बाजार में कुछ लोगों के द्वारा पुलिसकर्मी को पीटा गया है। जब पुलिसवाले को सरेआम गुंडे मार रहे थे तो वहीं, पर खड़ी भीड़ सिर्फ देख रही थी। इस दौरान किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की है। वर्दी पहना सरकारी कर्मचारी लगातार मदद की गुहार लगा रहा था। लेकिन दरिंदों को जरा भी उस पर रहम नहीं नहीं आया है। जब ये घटना घटि रही थी तो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इसी का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झांसी पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है।

भरे बाजार में पुलिसकर्मी को पीटा

यूपी के झांसी में घटे इस मामले का वीडियो एक्स हैंडल पर Raju Sharma journalist नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘पुलिस कर्मी पर गुंडों ने की थप्पड़ों की बरसात’ झांसी में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को गुंडों ने बीच सड़क पर घेरकर पीट दिया।

देखें वीडियो

गुंडे लगातार थप्पड़ों की बरसात करते रहे हैं। भीड़ तमाशबीन बनी रहीं। पुलिसकर्मी खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। लेकिन बेरहम गुंडों का दिल नहीं पसीजा।’  वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बीच बाजार में कुछ युवकों के द्वारा पुलिसकर्मी को पीटा जा रहा है। इस दौरान वो मदद की गुहार लगा रहा है। पुलिसकर्मी की पिटाई का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Jhansi Viral Video पर झांसी पुलिस की प्रतिक्रिया

पुलिसकर्मी की क्रूरता से पिटाई के वायरल वीडियो को एक्स पर 30 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 14000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

देखें पोस्ट

घटना को देखते हुए ADG ZONE KANPUR की तरफ से पोस्ट करते हुए झांसी पुलिस को लिखा गया , ‘कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु’। वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की जानकारी देते हुए जवाब में लिखा, ‘प्रकरण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद को जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। फिलहाल  मामले की जांच तल रही है। इसके बाद ही पिटाई का कारण  स्पष्ट हो सकेगा।’

देखें पोस्ट

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version