---Advertisement---

Kanpur Viral Video: घोर गुंडागर्दी! दरिंदो ने बच्चियों को छेड़ा, विरोध करने पर सरेआम लड़कियों को पीटा, जानें फिर योगी की पुलिस ने क्या किया?

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर दबंगों के द्वारा लड़कियों को पीटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना पर यूपी की पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2025 6:52 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सरेआम लड़कियों को पीटते हुए दरिंदो का वीडियो वायरल हो रहा है।खबर है कि, दरिंदे पहले नाबालिग लड़कियों को छोड़ रहे थे। लेकिन जब उन्होंने विरोध किया तो सरेआम जमीन पर गिराकर पीटने लगे। इस घटना के Viral Video पर यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है। ये घटना लोगों को काफी चौंका रही है।

नाबालिग लड़कियों को दरिंदों ने सरेआम पीटा

इस मारपीट के वायरल वीडियो को भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘कानपुर -दबंगो ने नाबालिक से की छेड़छाड़, विरोध करने पर बीचराह पीटा किशोरी, उसकी बहन को बेहरमी से पीटा, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर का मामला।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के सरेआम लड़कियों को पीट रहे हैं। इस दौरान एक लड़की जमीन पर गिरी हुई है। जिसे वो बेरहमी से मार रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि, इस घटना को कोई रोकने की कोशिश भी नहीं कर रहा है।

Kanpur Viral Video पर पुलिस क्या बोली?

ये वायरल वीडियो जैसे ही यूपी पुलिस तक पहुंचा वैसे ही तुरंत एक्शन ले लिया गया और इसकी जानकारी एक्स पर दी गई है।

Watch Video

एक POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR ने एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा, “थाना चकेरी से संबंधित एक वीडियों वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक व एक महिला द्वारा एक युवती के साथ मारपीट की जा रही है, उपरोक्त वीडियों को संज्ञान में लेकर पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं वीडियों मे दिख रहें युवकों व महिला की तलाश की जा रही है। बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी, श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय।” यूपी पुलिस के इस एक्शन को लोग सराहनीय कदम बता रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026