---Advertisement---

Katihar Viral Video: शर्मनाक! बाढ़ में गरीबों के कंधों पर टंगे सांसद जी, हरकत देख यूजर बोला ‘ये जीतेंगे बिहार’

Katihar Viral Video: सोशल मीडिया पर कटिहार के सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता बाढ़ पीड़ितों के कंधों पर टंगे दिख रहे हैं। सोनाखाल और धुरियाही क्षेत्र के दौरे पर जब नेता जी पहुंचे तो गरीबों के कंधों पर ही बैठ गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 8, 2025 12:02 अपराह्न

Katihar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Katihar Viral Video: जहां एक तरफ बिहार विधानसभा चुनावों के लिए राजनैतिक दलों ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगाया हुआ है। उसी बिहार में सांसद साहब गरीबों के कंधे पर टंगे दिखे हैं। कटिहार से कांग्रेस के सांसद Tariq Anwar का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नेताजी बाढ़ वाले इलाके में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे थे, लेकिन जब पानी देखा तो उन्हीं के कंधों पर बैठ गए। कांग्रेस सांसद की ये शर्मनाक हरकत अब Social Media पर वायरल हो रही है। इसे देख एक यूजर लिखता है, ‘ये जीतेंगे बिहार’।

कांग्रेस सांसद Tariq Anwar गरीबों के कंधे पर बैठे

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का ये Katihar Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर NDTV India ने पोस्ट किया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर सांसद का निरीक्षण बिहार के कटिहार में ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते दिखे कांग्रेस सांसद, वीडियो वायरल.” वीडियो में देखा जा सकता है कि, कटिहार के सांसद तारिक अनवर गरीब गांव वालों के कंधे पर बैठे हुए हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी बाढ़ के पानी में ही चल रहे हैं। लेकिन सांसद साहब को शायद जूते और कपड़ों के गंदे होना का डर है ,इसीलिए वो बाढ़ पीड़ितो के कंधे पर ही बैठ गए और हंसते हुए स्थिति का मुआयना करने लगे।

Katihar Viral Video देख तिल मिलाए यूजर्स

कटिहार के सांसद तारिक अनवर का जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने देखा तो वो गुस्से से लाल हो गए और भड़ास निकाते हुए प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर लिखता है, ‘ये जीतेंगे बिहार’। दूसरा लिखता है, ‘पब्लिक रुपी विक्रम पर बेताल रूपी नेता । यही है अच्छे दिन का वादा।’ तीसरा लिखता है, ‘इस नंदू को का हुआ है?? कमर दर्द है का आयोडेक्स भिजवा दें??? पैरों में का हुआ है जो ग्रामीणों की पीठ पर सवार हो??? पानी में चलाओ ऐसे तो नेताजी को पानी की गहराई कभी पता नहीं चलेगी नीचे उतारो??’ सोशल मीडिया पर सांसद साहब को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 1, 2026

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026