Kerala Viral Video: कलयुगी राम! छत से गिर रहे छोटे भाई के लिए युवक बना ‘शक्तिमान’, अंत देख मुंह को आएगा कलेजा

Kerala Viral Video: अपने छोटे भाई की जान बचाने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और छत से गिर रहे भाई के लिए मसीहा बना। आइए देखते हैं वायरल वीडियो।

Viral Video

Photo Credit- Google Viral Video

Kerala Viral Video: रामायण में राम ने अपने भाई को लेकर साम्राज्य त्याग कर वनवास चले गए थे लेकिन यहां कलयुगी राम ने अपने भाई को लेकर कुछ ऐसा किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। केरल वायरल वीडियो निश्चित तौर पर आपको भी इमोशनल कर देगा जहां छत से गिर रहे भाई की जान बचाने के लिए बड़े भाई ने कुछ ऐसा किया जो वाकई दिल जीत लेने के लिए काफी है। वायरल वीडियो आपको भी इमोशनल कर देगा और अंत देखकर शायद रोंगटे खड़े हो जाए क्योंकि यह किसी फिल्मी सीन से कम नजर नहीं आ रहा है। यहां देखें केरल वायरल वीडियो।

Kerala Viral Video में छोटे भाई के लिए बड़ा भाई बना मसीहा

घर के क्लेश एक्स चैनल से केरल वायरल वीडियो को शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “केरल में भाई ने बहादुरी से बचाया! मलप्पुरम में सफाई करते समय छोटा भाई छत से फिसल गया, बड़े भाई ने बिजली की तेज़ी से उसे गिरते हुए पकड़ लिया। उसकी तेज़ सोच ने उसके भाई को बचा लिया।” सिर्फ 13 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बड़ा भाई दौड़ कर आता है और छोटे भाई को छत से गिरते समय कैच कर लेता है।

केरल वायरल वीडियो को देख लोग भी रह गए चकित

वहीं इस केरल वायरल वीडियो में अंत में दोनों भाई नीचे गिर जाते हैं लेकिन जिस तरह से जान बच गई यह फिल्हाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक यूजर ने कहा हर हीरो के पास टोपी नहीं होता पलक झपकते ही एक भाई जान बचाने वाला बन गया। मल्लपुरम की यह घटना दिखाती है कि सही समय पर सूझबुझ का इस्तेमाल करना कितना शक्तिशाली होता है। एक यूजर ने कहा यह वाकई जादू था तो एक ने कहा ऐसे रियल लाइफ हीरो को सलामी।

केरल वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां 1 लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version