---Advertisement---

Kolkata Viral Video: अस्पताल में मां-बेटी के साथ दरिंदगी की हदें हुई पार, देखें कैसे वॉशरूम में एमएमएस कांड का हुआ पर्दाफाश

Kolkata Viral Video: अस्पताल में इलाज करवाने के लिए लोग आते हैं लेकिन यहां सुरक्षित स्थान पर ऐसा खुलासा हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जहां पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 2:06 अपराह्न

Kolkata Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kolkata Viral Video: डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है और यह सच है कि मरीज उनके भरोसे अस्पताल में आते हैं लेकिन अगर इसी सुरक्षित स्थान पर उनके साथ दरिंदगी की जाए तो आखिर लोग कहां जाएंगे। कोलकाता वायरल वीडियो ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। अस्पताल के नाम पर एमएमएस कांड का जिस तरह से पर्दाफाश हुआ उसने डॉक्टर और अस्पताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां कथित तौर पर एक बेटी अपनी मां के साथ इलाज करवाने के लिए अस्पताल आती है लेकिन उसे नहीं पता होता है कि वहां का कर्मचारी ही घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा है।

कौन था वह शख्स जिसने Kolkata Viral Video में की घिनौनी हरकत

कोलकाता वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जिसके साथ पूरी जानकारी दी गई है कि रुबी जनरल हॉस्पिटल में मध्यग्राम की एक लड़की अपनी मां के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थी। जब वे दोनों वॉशरूम में पहुंचे तब उन्होंने देखा कि वहां मोबाइल छुपा कर रखा गया था। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि ऐसा करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि हॉस्पिटल का ही एक कर्मचारी था। जब इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया तब पीड़िता ने पुलिस को बुलाया और शिकायत दर्ज करवाई।

कोलकाता वायरल वीडियो को लेकर बिफर उठे लोग लगा रहे लताड़

वहीं इस सबके बीच कोलकाता वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि हम इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन 9000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोग ऐसे कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ऐसी आवाज उठा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “उम्मीद है कि कोलकाता पुलिस जल्दी एक्शन लें।” एक यूजर ने कहा यह लोग क्या अपने घर में भी ऐसा करते होंगे तो एक यूजर ने कहा अस्पताल जैसी सुरक्षित स्थान पर घिनौनी हरकत।

@Zoyakhan7025 x पर लोग इस कोलकाता वायरल वीडियो को देख अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लताड़ लगाते हुए नजर आए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026