---Advertisement---

Lakhimpur Kheri Viral Video: सब्जी के झोले में मरे बच्चे को लेकर पहुंचे कांपते बेबस बाप को देख SDM- कोतवाल पिघले, हॉस्पिटल किया सील

Lakhimpur Kheri Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेबस पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने मरे हुए बच्चे को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। जिसके बाद अस्पताल पर बड़ा एक्शन लिया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 23, 2025 5:20 अपराह्न

Lakhimpur Kheri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lakhimpur Kheri Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक बेबस पिता अपने मरे हुए नवजात बच्चे को सब्जी के झोले में लेकर पुलिस अधिकारिक के पास पहुंच गया। बेबस पिता ने बताया कि, प्राइवेट अस्पताल में पूरे पैसे ना देने पर उन्होंने पत्नी का ऑपरेश नहीं किया। जिसकी वजह उसका बच्चा मर गया और पत्नी की हालत गंभीर है। कांपते पिता की बेबसी को देखकर SDM- कोतवाल सहित तमाम पुलिस अधिकारियों का दिल पिघल गया और उन्होंने तुरंत मामले की जांच करते हुए अस्पताल को ही सील कर दिया। इस घटना का वीडियो Social Media पर अब वायरल हो रहा है।

क्या हुआ जब नवजात बच्चे की लाश लेकर पिता पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा?

इस Lakhimpur Kheri Viral Video को timesnow ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

Watch Video

जिसमें बेबस पिता झोले में नवजात बच्चे की लाश लिए हुए है और प्राइवेट अस्पताल पर आरोप लगा है। वह कह रहा है कि, उसके पास पूरे पैसे नहीं थे इसलिए अस्पताल वालों ने प्रेग्नेंट बीवी का ऑपरेशन ,समय पर नहीं किया। जिसकी वजह से उसकी पत्नी की हालत गभीर है और बच्चा मर चुका है। जैसे ही सब्जी के झोले में पुलिस आधिकारियों ने नवजात की लाश देखी वैसे ही तुरंत मामले की जांच में जुट गए। अब खबर है कि, अस्पताल को सील कर दिया गया है।

Lakhimpur Kheri Viral Video पर पुलिस का एक्शन

ये मामला गोलदार हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। अस्पताल पर आरोप है कि, पीड़ित पिता विपिन गुप्ता ने 8 हजार रुपए जमा कर दिए थे। कुछ पैसे कम थे जिसकी वजह से अस्पताल ने लापरवाही की और उसका बच्चा मर गया। दरअसल, हॉस्पिटल ने विपिन गुप्ता की पत्नी को पैसे कम होने के कारण दूसरे हॉस्पिटल भेज दिया था। ये घटना शुक्रवार की है। जिसके बाद विपिन ने डीएम और एसपी के ऑफिस में शिकायत की थी। जिसके बाद SDM और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। मामले की जांच के बाद उसे सील कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026