---Advertisement---

Lucknow Viral Video:नर्सरी की कक्षा में नन्ही बच्ची की दरिंदगी कैमरे में कैद, 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर किया चित

Lucknow Viral Video: सोशल मीडिया पर नर्सरी कक्षा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नर्सरी की छात्रा 5 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीट रही है। क्लास के अंदर दिखी इस दरिंगी के कारण बच्ची पर एक्शन लिया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2026 12:50 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video:  उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक स्कूल में नर्सरी की कक्षा में मॉनीटर के द्नारा 5 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। दोनों की उम्र बहुत ही कम है। नर्सरी की छात्रा के द्वारा बच्चे को जिस तरह से पीटा जा रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग है। यहां कारण है कि, स्कूल ने बच्ची पर एक्शन लिया है।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

स्कूल के अंदर छात्रा ने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा  

ये घटना पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना में स्थित एएलएस एकेडमी की है। पिटाई कर रही मॉनिटर छात्रा की उम्र 5 साल है। वहीं, पीड़ित लड़के की उम्र भी 5 साल बताई जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी में दिख रहा है कि, छात्रा ने मासूम बच्चे को 12 मिनट तक पीटा है।

देखें वीडियो

पीड़ित बच्चे के पिता बृजेंद्र कुमार ने बताया है कि, स्कूल से लौटने के बाद उन्होंने देखा बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जिसके बाद पीड़ित बच्चे का इलाज पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पिटाई के वायरल वीडियो को Mohammad Imran नामे क एक्स हैंडल से 16 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वायरल वीडियो पर 1.34 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में छात्र की पिटाई को साफ देखा जा सकता है। जब ये घटना घटि तब किसी ने भी मासूम बच्चे को नहीं बचाया।

Lucknow Viral Video पर स्कूल ने लिया एक्शन

लखनऊ के स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की तरफ से एक्शन लिया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा सिंह बिष्ट ने कार्रवाही की जानकारी  देते हुए बताया कि, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद घटना में शामिल छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है। मामले की लिखित शिकायत पीजीआई पुलिस को भी दी है। बच्चे का नाम स्कूल से कटवा दिया है। घटना कारण बताते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि, कक्षा में उस समय कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण ये  हुआ।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026