Lucknow Viral Video: कंप्यूटर ऑपरेटर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का रोमांस का पर्दाफाश कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। सोशल मीडिया पर इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जहां लखनऊ के एक होटल में रंगे हाथों दोनों पकड़े गए। उन्हें नहीं पता था कि इस गुप्त मुलाकात के बारे में किसी और को भी भनक लग चुकी है जो पुलिस के साथ होटल के कमरे में धब्बा बोलने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं लखनऊ वायरल वीडियो में क्या हुआ जो फिलहाल विवादों में है। लोग इस पर मजे लेने में पीछे नहीं हैं।
Lucknow Viral Video में देखें कैसे रंगरलिया मनाते पकड़े गए इंजीनियर और कंप्यूटर ऑपरेटर
लखनऊ मे रंगरलिया मनाते पकड़े गये अधिशासी अभियंता उदय प्रताप
सूत्रों के मुताबिक यह लड़की बड़े साहब की कंप्यूटर ऑपरेटर बांदा में रही है। बड़े साहब ने उसे लखनऊ बुलाया और खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए। कंप्यूटर ऑपरेटर के पति ने इसको रंगे हाथ होटल से पुलिस के जरिए पकड़ा है। pic.twitter.com/Lho4KxeNg2
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 11, 2026
दरअसल लखनऊ वायरल वीडियो को @aditytiwarilive x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “लखनऊ में रंगरलिया मनाते पकड़े गए अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, सूत्रों के मुताबिक यह लड़की बड़े साहब की कंप्यूटर ऑपरेटर थी जब वह बांदा में थे। बड़े साहब ने उसे लखनऊ बुलाया और खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए। कंप्यूटर ऑपरेटर के पति ने इसको रंगे हाथ होटल से पुलिस के जरिए पकड़ा है।” लखनऊ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को शॉर्ट्स में होटल के कमरे में पकड़ा जाता है।
वायरल वीडियो को देख लोग नाजायज रिश्ते को लेकर कर रहे टिप्पणी
वहीं लखनऊ वायरल वीडियो को अब अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है जहां दैनिक भास्कर के इस रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई जारी है। इस वीडियो को 62000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, “ज्यादातर नौकरी करने वालों का यही हाल है जो घर में रहती है उनका तो क्या कहना।” वैसे इसमें गैर कानूनी कुछ भी नहीं है तो वहीं एक यूजर ने कहा सच्चे प्यार की तलाश में हजार किलोमीटर चला आता है तो एक ने कहा, “शर्म नहीं आती है ऐसे लोगों को।” एक ने कहा अब क्या ही कहा जाएगा इन लोगों को।
बाकी यूजर्स भी इस पर टिप्पणी कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि आज के समय में इसे नॉर्मल बनाने की कोशिश की जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







