---Advertisement---

Lucknow Viral Video:’गोली लग गई’! क्या हुआ जब शादी में मेहमान बनकर पहुंचा खूंखार तेंदुआ ? वीडियो खौफ में ला देगा

Lucknow Viral Video: सोशल मीडिया पर लखनऊ वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। यहां पर एक तेंदुआ शादी में घुस गया। इसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू किया। अब इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 13, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर शादी में पहुंचे बिन बुलाए तेंदुआ का वीडियो छाया हुआ है। रेस्क्यू टीम ने जिस तेजी से इस खूंखार शिकारी को पकड़ा, उसे देखने वाले दंग हैं और तारीफ कर रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी की मैरिज हॉल में तेंदुआ पकड़ने के लिए गोली तक चल गई। इतना ही नहीं इस जानवर ने टीम पर पंजा मारकर हमला भी कर दिया। ये मामला लखनऊ के बुद्देश्वर एमएम मैरिज का है। शादी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक से दूल्हा-दुल्हन की जगह तेंदुए ने एंट्री कर ली।

क्या हुआ जब शादी में अचानक से पहुंच गया तेंदुआ?

शादी में घुसे तेंदुआ के Lucknow Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Piyush Rai नाम के यूजर ने डाला है।

Watch Post

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, वन विभाग की टीम मैरिज हॉल में पहुंची हुई है। इस दौरान जैसे ही वह सीढ़ियों पर चढ़ते हैं। तभी सामने से तेंदुआ आ जाता है और एक आदमी पर हमला कर देता है। इसके बाद रेक्स्यू टीम तेजी दिखाते हुए गोलो चला देती है। जिसके बाद वह वहां से भाग जाता है। इस दौरान गोली लग गई, गोली लग गई जैसी आवाज भी सुनी जा सकती है। फिलहाल तेंदुए को पकड़ लिया गया है और शादी सही रुप से संपन्न हो चुकी है। शादी में पहुंचे तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम को 3 घंटे लग गए।

Lucknow Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

इस तेंदुआ के रेस्क्यू के वायरल वीडियो को एक्स पर 13 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर लिखता है कि, ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’। दूसरा लिखता है कि, ‘जरुर बुआ की साइड से आया होगा’। इस लखनऊ वारल वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026