---Advertisement---

Lucknow Viral Video: तहजीब की नगरी में लिफ्ट के नाम पर लोगों को लूट रही नारी शक्ति , क्या हुआ जब लोगों ने महिला को रंगे हाथों दबोचा?

Lucknow Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लखनऊ का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की लोगों से लिफ्ट मांगती है और फिर उन्हें लुटती है। उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 13, 2025 1:26 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। यहां पर एक महिला लोगों से लिफ्ट मांगती है और फिर उन्हें लुटती है। इस औरत को कुछ कारसवारों ने रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो जाती है। महिला अपनी हरकतों की वजह से इतना ज्यादा वायरल हो गई है कि, लोगों ने उसे देखते ही पहचान लिया है। महिला की हरकत देखने के बाद लखनऊ के लोग काफी हैरान और खौफ में हैं।

लिफ्ट के नाम पर लड़की लोगों को लूट रही

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार सवार एक बाइक वाले का पीछा कर रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।

देखें वीडियो

वो महिला को चोर-चोर कह रहे हैं और वो बोल रहे है कि, ये लड़की लोगों को लुटती है। जिसकी वजह से वो काफी वायरल हो गई है। कार सवार बाइक वाले से पूछते हैं कि, क्या तुमने इसे लिफ्ट दी है? वो हां मैं जवाब देता है। इसके बाद वो लड़की की तमाम सारी हरकतों के बारे में बता देते हैं। लुटेरी लड़की को देख बाइक सवार उसे तुरंत ही उतार देता है। महिला का इस तरह पर्दाफाश हो जाता है।

Lucknow Viral Video देख यूजर्स हुए सावधान

ये घटना लखनऊ में कब और कहां रिकॉर्ड की गई है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 13 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इस पर हजारों व्यूज और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, इन जैसे लोगों की वजह से लोग जरुरतमंद लोगों की मदद भी नहीं कर पाते हैं। दूसरा लिखता है, इससे से अवेयर हो जाना चाहिए। तीसरा लिखता है, अब तो लखनऊ में मुझे सावधान रहना पड़ेगा, मैं तो किसी को भी लिफ्ट दे देता हूं। इस घटना को देख हर कोई दंग हैं। मदद के नाम पर जिस तरह से ये लड़की लूट रही है उसे देख लोग काफी चकित हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026