---Advertisement---

Lucknow Viral Video: मुस्लिम होने की वजह से दर-दर भटकती लड़की को नहीं मिल रहा ठिकाना, जानें क्यों लोगों की शुरू हुई जुबानी जंग

Lucknow Viral Video: मुस्लिम महिला को कोई भी फ्लैट देने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं क्यों इस वीडियो ने हिंदू मुस्लिम लड़ाई को एक अलग मोड़ दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2026 4:23 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: क्या मुस्लिम को हिंदू अपने घर में रहने के लिए जगह नहीं दे रहे हैं। क्या यह जातीय जंग इस कदर बढ़ गया है कि लखनऊ में मुस्लिम महिला को दर-दर भटकना पड़ रहा है। आखिर क्यों इस लखनऊ वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों के बीच एक बहस की शुरुआत हो गई है जहां एक महिला यह कहते भी नजर आती है कि वह 15 से 16 घर को घूम चुकी है लेकिन उसे फ्लैट नहीं मिल रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स आपस में ही बहस करने लगे हैं कि आखिर वह घर ढूंढने के लिए हिंदू के पास क्यों जा रही है उसे मुस्लिम लोगों के पास जाना चाहिए।

क्या विक्टिम कार्ड खेल रही है वायरल वीडियो में महिला

लखनऊ वायरल वीडियो को @JyotiKarma7 x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई जहां कहा गया कि था मुस्लिम महिला एक डिजिटल क्रिएटर है और बहुत ही चालाकी से अपने मुस्लिम फॉलोवर्स के बीच एक जिहादी संदेश फैला रही है कि हिंदू मकान मालिकों से किराए पर फ्लैट नहीं मिल रहा है। वह किराए पर घर लेने के लिए मुसलमान से संपर्क क्यों नहीं करती। क्या उनके पास किराए पर देने के लिए जगह नहीं है या तो बस उनका विक्टिम कार्ड खेलने का पैतरा है।

Lucknow Viral Video को लेकर लोग इस तरह कर रहे हैं रिएक्ट

वहीं इस लखनऊ वायरल वीडियो पर बात करें तो यहां लड़की यह कहती हुई नजर आती है कि मालिक से एक फ्लैट के लिए मिलना है। मालिक ने कहा है कि फेस टू फेस मिलना है फिर फैसला करेंगे कि फ्लैट देना चाहते हैं या नहीं। इससे पहले मैं 15-16 फ्लैट देख चुकी हूं मना कर दिया है। लखनऊ में ऐसा होता है जो मुस्लिम है वह मुस्लिम को फ्लैट देता है जो हिंदू है वह हिंदू को फ्लैट देता है। वहीं इस लखनऊ वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “यह क्यों हिंदू सोसाइटी में रहना चाहती है। मुस्लिम सोसाइटी में अपना घर बसाओ। एक यूजर ने कहा ऐसे कैसे चलेगा दीदी।

लखनऊ वायरल वीडियो को 59000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026