---Advertisement---

Madhya Pradesh Viral Video: क्या इस तरह ट्रेन के लिए समोसे बनाकर परोसा जा रहा जहर, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लगाई लताड़ तो रेलवे ने दी सफाई

Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश के सतना से वीडियो वायरल हो रहा है जहां बोरे पर समोसे रखा गया है जिस पर खाद्य प्रशासन की तरफ से छापेमारी की गई और इसे बैक्टीरिय का घर बताया गया। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 12:43 अपराह्न

Madhya Pradesh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Madhya Pradesh Viral Video: ट्रेन का सफर और भी सुहाना हो जाता है अगर हम इस दौरान समोसे पकौड़ी से लेकर चाय की चुस्की लेते रहते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप आगे कभी भी समोसा खाने से पहले मुंह बना लेंगे। कथित तौर पर ट्रेन में भेजे जाने वाली समोसे के बनाने का तरीका देखकर आपको हैरानी हो सकती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं और इसे कई बीमारियों की वजह बताई जा रही है। वहीं मध्य प्रदेश वायरल वीडियो को देखकर रेलवे ने सफाई दी है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताए मध्य प्रदेश वायरल वीडियो में गंदे समोसे खाने के नुकसान

@Khurpench_ X चैनल से इस मध्य प्रदेश वायरल वीडियो को शेयर किया गया है जहां खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कहा जाता है इन समोसे को जमीन पर रखा गया है। पुरानी और खराब बोरियों के ऊपर समोसे रखे गए हैं। बोरियां काफी गंदी है। इनको किसी बर्तन में रखना चाहिए था जो साफ सुथरा हो। वहीं जब खाद्य सुरक्षा प्रशासन से पूछा जाता है कि यह सप्लाई कहां हो रहा है तब जवाब होता है कि इनका कहना है कि यह रेलवे में जाता है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा यह भी कहा जाता है कि ये समोसे खाने स्व फूड प्वाइजनिंग, उल्टी हो सकता है क्योंकि इसमें बैक्टीरिया होता है।

रेलवे ने Madhya Pradesh Viral Video को लेकर क्या कहा

वहीं मध्य प्रदेश वायरल वीडियो की बात करें तो इसे देखने के बाद रेलवे सेवा की तरफ से जानकारी दी गई कि संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। वहीं डीआरएम जबलपुर ने इस पर लिखा सतना एसएमसी के अनुसार यह घटना रेलवे परिसर की नहीं है। अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित है। वहीं मध्य प्रदेश वायरल वीडियो पर डीआरएम जबलपुर ने यह भी कहा कि इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं वीडियो को देखकर यूजर्स भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “रेलवे की यात्रियों को सुरक्षित और साफ खाना देना उनकी जिम्मेदारी है। मध्य प्रदेश वायरल वीडियो को 60000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026