---Advertisement---

Maharajganj Viral Video: तेंदुए को निहत्थे ग्रामिणों ने जान की बाजी लगाकर पकड़ा, बहादुरी चकित कर देगी

Maharajganj Viral Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गांव वाले खुद की तेंदुए को पकड़े हुए हैं। इसका वीडियो चौंका रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 4, 2024 3:11 अपराह्न

Maharajganj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maharajganj Viral Video: तेंदुए के आंतक से जुड़े अकसर मामले सामने आते रहते हैं। इंसानी बस्तियों में जाकर शिकार करने की तमाम घटनाओं में अब उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का नाम भी शामिल हो गया है। यहां के एक गांव के ग्रामिणों ने खुद ही जिंदा खूंखार जंगली जानवर तेंदुए को पकड़ लिया। महाराजगंज के इस वायरल वीडियो में (Maharajganj Viral Video) में कुछ ग्रामीण तेंदुए को अपने हाथों से दबोचे हुए नजर आ रहे हैं।

ग्रामिणों ने जिंदा तेंदुए को पकड़ा, देखें Maharajganj Viral Video

तेंदुए के इस वायरल वीडियो (Leopard Viral Video) को UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स अकाउंट पर 3 दिसंबर को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील के लालपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में खौफ का माहौल था। वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता गया। आखिरकार, गुस्साए ग्रामीणों ने खुद तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की और कड़ी मेहनत के बाद उसे काबू में कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए जरूरी कार्रवाई की।” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ युवकों ने तेंदुए की गर्दन को दबोचा हुआ है।आस-पास काफी भीड़ मौजूद है। इस दौरान काफी शोर भी सुना जा सकता है। तेंदुए की हालत काफी लग रही है वह खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है।

पिटाई के बाद तेंदुए ने तोड़ा दम

महाराजगंज के इस तेंदुए (Leopard) के वायरल वीडयो (Viral Video) को 3 दिसंबर को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक एक लाख 88 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। ये घटना नौतनवा क्षेत्र की बताई जा रही है। तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया था। करीब 4 दिनों से तेंदुए की दशहत फैली हुई थी। जी न्यूज पर छपी खबर के अनुसार, पकड़ने के दौरान तेंदुए को काफी चोट लगी थी। इसके बाद उसने दम तोड़ दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026