---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: ‘112 में मुजरिम की जगह कुत्ता’! डॉग प्रेम में इंस्पेक्टर साहब भूले नियम-कानून, सरकारी गाड़ी से बेजुबान को पहुंचाया हॉस्पिटल

Mainpuri Viral Video: यूपी से एक वीडियो सामने आया है। यहां पर 112 की पीसीआर गाड़ी में कुत्ते को इलाज के लिए पहुंचाया गया है। इस घटना का मैनपुरी वायरल वीडियो Social Media पर छाया हुआ है। इस घटना पर UP Police का रिएक्शन आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 21, 2025 1:50 अपराह्न

Mainpuri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: पुलिस की 112 पीसीआर कार यानी कि, Police Control Room का वाहन दिखे तो लोग समझ जाते हैं कि, जरुर कुछ ना कुछ विवाद हुआ है या फिर कार में कोई मुजरिम है। लेकिन क्या हो जब कोई इंस्पेक्टर की इस गाड़ी का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए करे और अपने कुत्ते तो अस्पताल पुलिसवालों के साथ भेज दे? ये सवाल आपको हैरान कर सकता है, लेकिन ऐसा Uttar Pradesh के Mainpuri जिले में हुआ है। यहां पर 112 PCR कार का इस्तेमाल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाते हुए पाया गया है। ये कुत्ता इंस्पेक्टर साहब का बताया जा रहा है। जब रिपोर्टर ने पुलिसकर्मी से पूछा कि, 112 में मुजरिम की जगह कुत्ता घूमाया जा रहा है तो उसने जवाब दिया ये इंस्पेक्टर साहब का है। अब ये मैनपुरी वायरल वीडियो X पर काफी देखा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस विभाग से भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया आयी है।

पुलिस की 112 PCR में कुत्ता पहुंचा अस्पताल

इस Mainpuri Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म X पर भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “112 की गाड़ी से कुत्ते को अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल। इंस्पेक्टर के कुत्ते को पुलिसकर्मी ने सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरलगाड़ी में एक ड्राइवर के साथ तीन पुलिसकर्मी भी थे मौजूद।”

ये मामला Uttar Pradesh के Mainpuri जिले में का है। यहां पर 112 PCR कार का इस्तेमाल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाते हुए पाया गया है। इसके बाद जब रिपोर्टर ने पुलिस कर्मी से पूछा कि, 112 की गाड़ी में मुजरिम की जगह ये कुत्ते कहां से लेकर आए? इस पर पुलिसवाला बताता है कि, ये कुत्ते इंस्पेक्टर साहब के हैं। इस पर रिपोर्टर सवाल करता हुआ पूछता है कि, डॉक्टर के पास आप कुत्ते को लेकर इलाज कराने के लिए आए हैं। इस सवाल पर पुलिसकर्मी हां कर देता है।

Mainpuri Viral Video पर पुलिस ने बैठाई जांच

उत्तर प्रदेश की 112 PCR गाड़ी में कुत्ते का जब मैनपुरी वायरल वीडियो सामने आया तो MAINPURI POLICE ने रिएक्शन देते हुए लिखा , उपरोक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है। इस घटना के वीडियो पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहुत जल्दी रिएक्शन दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026