---Advertisement---

Mathura Viral Video: ओछी हरकत! रेस्टोरेंट चकाचक और बर्तन धुले शौचालय के पानी में तो शुरू हुआ बवाल, घिनौनी करतूत पर यूजर्स को आई उल्टी

Mathura Viral Video: रेस्टोरेंट के बाथरूम में बर्तन धोता दिखा शख्स तो सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है पूरा मामला और मथुरा वायरल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2025 4:41 अपराह्न

Mathura Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mathura Viral Video: बचपन से हमें सिखाया जाता है कि खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए और बनाते हुए भी साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो सेहत संबंधी भारी दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। ये बात लोग घरों में तो निभा लेते है पर रेस्तरां और होटल्स में हाइजीन के बारे में कितना सोचा जाता है ये भगवान भरोसे ही है। आए दिन कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते है जिसमें होटल ढाबे और रेस्टोरेंट में स्वच्छता को ताक पर रखकर जान से खिलवाड़ किया जाता है। हाल ही में यूपी के Mathura पाडर वन रोड बरसाना के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है जिसमें टॉयलेट में बैठ के खाना परोसने के बर्तन धोए जा रहे है।

Mathura Viral Video के बाद रेस्टोरेंट की खुल गई पोल

कभी गंदे बर्तन में खाना परोस दिया जाता है तो कभी खाना बनाते वक्त नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है। Video बनाने वाले शख्स मजाक के मकसद से रील बनाता दिखा रहा है और बर्तन धो रहे शख्स को इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं है कि ये मथुरा वायरल वीडियो सबके सामने आ जाएगा और रेस्टोरेंट की पोल खुल जाएगी। Video सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स भड़क उठे और इस रेस्टोरेंट पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है।

मथुरा वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कसी नकेल

इस मथुरा वायरल वीडियो पर बवाल इसलिए भी मचा है क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक नाम बदलकर एक मुस्लिम शख्स होटल को चला रहा था। वहीं पुलिस ने संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।जिन प्लेट्स में लोग बिल चुकाकर खाना खा रहे है उन्हें इस तरह गंदगी में रखना ओर गंदे पानी में धोने से लोगों को सेहत पर भारी आफत आ सकती है। जिन लोगों ने यहां खाना खाया होगा उन्हें तरह तरह की बीमारियां हो सकती है पर ये बात रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ को यहां समझ आती नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि फूड सेफ्टी विभाग इस रेस्तरां पर ताला जड़ सकता है और ऐसा होना भी चाहिए।

बहुत से यूजर्स का कहना है कि ऐसे वीडियो देख कर घर से बाहर खाने का ही मन नहीं बचता तो कुछ यूजर्स का कहना है कि सरकार को इस मामले में नियम बनाने की जरूरत है। @kirangurjardoi x से शेयर वीडियो पर 70 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026