---Advertisement---

Mathura Viral Video: जहरीले सांप ने की काटने की जुर्रत तो बदला लेने के लिए शख्स ने की हदें पार, लोग बोले ‘गजब धुरंधर’

Mathura Viral Video: मथुरा में एक युवक को सांप ने काटा लेकिन बदले में उसने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद सांप ने भी उम्मीद नहीं की थी। वायरल वीडियो को देखकर लोग शॉक्ड रह गए हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2026 12:56 अपराह्न

Mathura Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mathura Viral Video: कहते हैं नागिन अपना बदला जरूर लेती है लेकिन क्या कभी आपने यह सुना है कि इंसान जहरीले सांप से भी बदला ले सकता है। अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो आपको शॉक्ड कर सकता है जहां मथुरा का एक ई रिक्शा चालक ने उस सांप को मजा चखाने के लिए हद पार कर दी जिसने उसे काटने की जुर्रत दिखाई। सोशल मीडिया पर मथुरा वायरल वीडियो ने हंगामा काट दिया है जहां ई रिक्शा चालक ने जहरीले सांप के साथ कुछ ऐसा किया उसे देखकर शायद ही आपको यकीन हो। यही वजह है कि मथुरा वायरल वीडियो देख यूजर्स उसे असली धुरंधर बता रहे हैं।

Mathura Viral Video में सांप ने काटा तो युवक ने किया बवाल

जाहिर तौर पर इस मथुरा वायरल वीडियो की बात करें तो यहां बताया गया है कि एक जहरीले सांप ने ई रिक्शा चालक को काटने की जुर्रत की। उसके बाद इलाज के लिए वह जिला अस्पताल दौड़ता हुआ आया लेकिन जब इलाज करने के लिए मना कर दिया गया तब उसने हंगामा कर दिया। मथुरा वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि शख्स यह कहते हुए नजर आता है कि आधे घंटे पहले आया लेकिन इलाज के लिए मना कर दिया गया। वीडियो में सुना जा सकता है कि जब सामने वाले शख्स ने सवाल किया तो वह सांप के काटने के निशान को भी दिखाता हुआ नजर आया।

मथुरा वायरल वीडियो में युवक की जांबाजी देख लोग शॉक्ड

मथुरा वायरल वीडियो देखने के बाद आपको अंत में झटका लगेगा जब वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है। जब सामने वाला शख्स पूछता है कि कहां है सांप इस पर रिक्शा चालक जैकेट के अंदर से सांप निकाल कर दिखाता है। यह देखकर आपको झटका लग सकता है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग इस पर जमकर कमेंट करते हैं नजर आ रहे हैं। जहां यूजर्स इस शख्स को गजब धुरंधर बता रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस शख्स की हिम्मत को लेकर सवाल खड़े करते हुए दिखे हैं। @govindprataps12 x चैनल पर इस वीडियो को 100000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chocolate Day 2026

फ़रवरी 9, 2026

Amul vs Country Delight vs Mother Dairy Milk Test

फ़रवरी 8, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 8, 2026

Fog Alert 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

Paralysis

फ़रवरी 8, 2026