Meerut Viral Video: बेटियों को माता-पिता जब शादी के बाद विदा करते हैं इस दौरान उनकी आंखों में आंसू होते हैं। हर माता पिता की यही चाहत होती है कि उनकी बेटी ससुराल में जाकर राज करें और कभी भी उसे मायके आने की नौबत ना आए। तलाक जैसे नाम को सुनकर ही माता-पिता का कलेजा फट जाता है लेकिन इस सबके बीच मेरठ वायरल वीडियो देखने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाए। जहां पिता ने तलाकशुदा बेटी की घर वापसी के बाद कुछ इस तरह से जश्न मनाया कि यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Meerut Viral Video में पिता ने कोर्ट से घर तक मनाया जश्न
यूपी –
मेरठ में शादी के 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटी अपने घर आई तो ढोल–नगाड़े बजे। बेटी के साथ घरवाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक आए। सबने एक जैसी टीशर्ट पहनी थी। जिस पर लिखा था– “I Love My Daughter”.पिता रिटायर जज हैं,… pic.twitter.com/KUwBSgitAH
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 5, 2026
वायरल वीडियो की बात करें तो यहां पिता ने जिस तरह से अपनी बेटी का तलाक के बाद साथ दिया है यह जाहिर तौर पर लोगों को अजीबोगरीब लग रहा है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। लोगों की टिप्पणी देखने लायक है। दरअसल इस बारे में बताया गया कि शादी के 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हो गया। तलाक के बाद जब बेटी घर वापस आती है तो ढोल बजा कर स्वागत किया जाता है। बेटी के घर वाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक का सफर तय करते हैं।
पिता ने तलाकशुदा बेटी के लिए कहीं ये बात
इस दौरान लोगों के ध्यान को खींचने वाली बात यह थी कि बेटी को सपोर्ट करने के लिए फैमिली मेंबर्स ने एक तरह की टीशर्ट पहन रखी थी जिस पर लिखा था, “आई लव माय डॉटर।” रिपोर्ट के मुताबिक पिता रिटायर्ड जज है और उन्होंने बेटी का घर में जिस भव्य तरीके से स्वागत किया वह वाकई हैरान कर देने वाला है। इस दौरान पिता ने कहा कि मेरी बेटी शादी के बाद खुश नहीं थी तो उसको खुश रखना मेरा फर्ज है।
मेरठ वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने क्या कहा
वहीं इस वीडियो को देखकर एक ने कहा इसे मूर्खता या पागलपन कहा जा सकता है इंसान पागलपन के चरम सीमा पर पहुंच चुका है। एक यूजर ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे यूपीएससी क्लियर हो गया है तो एक ने कहा लड़की लाखों कमा के आई है स्वागत तो होगा ही। वहीं एक यूजर ने इसे समाज का पतन बताया है। @Sachingupta x पर मेरठ वायरल वीडियो को 11000 व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जिस पर लोगों की टिप्पणियां आ रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
