---Advertisement---

Meerut Viral Video: गर्लफ्रेंड को छेड़ रहे लफंगों से भिड़ना PAC जवान को पड़ा भारी, युवकों ने पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर और तोड़ी कार, वीडियो वायरल

Meerut Viral Video: मेरठ में PAC जवान को कुछ दरिंदों ने बुरी तरह से पीटा है। इस घटना के मेरठ वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2025 1:38 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: मेरठ से एक मारपीट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां पर एक PAC जवान को कुछ मनचलों ने बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं जवान का सिर भी फोड़ दिया और गाड़ी को भी तोड़ दिया। ये पूरा विवाद पीएसी जवान की गर्लफ्रेंड को युवकों के द्वारा छेड़े जाने के बाद हुआ है। मारपीट का मेरठ वायरल वीडियो सेंट्रल मार्केट है। ये वारदात दिन दहाड़े हुई है।

PAC जवान को मनचलों ने दिनदहाड़े पीटा

प्रादेशिक सशस्त्र बल के जवान के साथ हुई इस मारपीट Meerut Viral Video को
भारत समाचार | Bharat Samachar ने अपने एक्स हैंडल पर अपलोड किया है।

Watch Post

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “PAC जवान आयुष अपने भाई के साथ गर्लफ्रैंड की बर्थडे पार्टी में आया था। पार्टी में कुछ लड़कों ने लड़कियों पर छींटाकशी की तो आयुष उनसे भिड़ गये। मारपीट शुरू हो गयी। फायरिंग हुई फिर आयुष की कार को डंडों से तोड़ा गया। इतना ही नहीं आयुष का सिर भी फोड़ दिया गया। किसी तरह आयुष अपनी कार लेकर पुलिस थाने पहुंचा। जिसके बाद एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है यह वारदात शहर के पॉश सेंट्रल मार्केट में दिनदहाड़े हुई। “

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक कार पर डंडे बरसा रहा है। इस दौरान वहां पर दो लड़कियां भी मौजूद हैं। तभी पुलिसकर्मीअपनी गाड़ी को वहां से दौड़ा देता है। लेकिन जिस तरह से गाड़ी पर दिनदहाड़े डडे बरसाए जा रहे हैं, वो लोगों का काफी सोच में डाल रहा है।

Meerut Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस मारपीट के मेरठ वायरल वीडियो पर यूपी पुलिस का रिएक्शन भी आया है।

Watch Post

MEERUT POLICE ने कार्रवाई की जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा कि, “थाना_नौचन्दी क्षेत्र में सेन्ट्रल मार्किट में कुछ युवक जन्मदिन मनाने आये थे, जिसमें आपस में झगडा हो गया, युवक पूर्व से ही आपस में परिचित है, पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पजीकृत किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम लगायी गयी है, पीड़ित का मेडिकल गया है।” इस घटना के वीडियो को 21 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 12000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026