---Advertisement---

Meerut Viral Video: स्कूल बस में गुंडई करने वाले सड़कों पर लंगड़ाते आए नजर, मेरठ पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक भूल गए सारी बदमाशी

Meerut Viral Video: मेरठ में स्कूल की बस रोक कर स्कूली छात्र की दिनदहाड़े पिटाई करने वाले गुंडों का नया वीडियो सामने आया है। वो मेरठ थाने से लंगड़ाते हुए बाहर निकले हैं। इस दौरान वो लगातार काम पकड़कर माफी मांगते हुए दिखे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 28, 2026 1:17 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: अभी हालहि में मेरठ-हापुड़ के बीच में स्कूली बस रोक कर छात्र की बेरहमी से पिटाई करने वाले गुंडों का वीडियो सामने आया था। उन्होंने सिर्फ छात्र को मारा नहीं था बल्कि गोली तक चला दी है। मेरठ के लोहियानगर में सीबीएसई का एग्जाम देकर लौट रहे छात्र के साथ होती मारपीट को देख  हर किसी की रुह कांप गई थी। अब इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो लंगड़ाते हुए और कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। मेरठ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेकर आरोपियों को कड़ा सबक सिखाया है।

Meerut Viral Video: बस में घुसकर छात्र को बेरहमी से पीटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

लोहियानगर में स्कूली छात्र पर गोली चलाने वाला आरोपियों को मेरठ पुलिस ने पकड़ लिया और अब उन पर एक्शन लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों का नया वीडियो सामने आया है।

इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘यूपी – मेरठ में स्कूल बस में छात्र जतिन को बर्बरता से पीटने वाले मोहित और हरकीत बैसोया गिरफ्तार !! थाने में कान पकड़कर, लंगड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए दोनों आरोपी।’  वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि, आरोपी  कान पकड़कर थाने से बाहर आ रहे हैं। इस दौरान वो माफी मांग रहे हैं।

जानें पूरा मामला

इस घटना के बाद जतिन के पिता योगेश त्यागी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि, छात्र और आरोपियों के बीच इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद बुधवार को आरोपियों के एक गुट ने दिन दहाड़े घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने छात्र पर गोली भी चलाई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ-हापुड़ पुलिस लगातार एक्शन मोड में रही और आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल आरोपी मांगते और कान पड़ते हुए पुलिस वालों के साथ नजर आए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 10, 2026

Health Tips

मई 9, 2026

Viral Video

मई 9, 2026

Viral Video

मई 9, 2026

Ameesha Patel

मई 9, 2026

Viral Video

मई 9, 2026