---Advertisement---

Meerut Viral Video: ‘इस बार सही फंसे..’ फौजी को पीटने वाले टोल प्लाजा पर गांव वालों का हमला, पुलिस के सामने मचाया उत्पात

Meerut Viral Video: टोल कर्मियों के द्वारा सेना के जवान को पीटने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद गांव वालों ने टोल प्लाजा पर जामकर तोड़-फोड़ की है। इसके साथ ही जमकर उत्पात मचाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2025 3:47 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: मेरठ में टोल कर्मियों के द्वारा सेना के जवान को पीटने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी पुलिस ने फौजी की पिटाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद Social Media पर इसका वीडियो आग की तरह फैल रहा है। जिसमें टोल प्लाजा के कर्मी बेरहमी से देश के रक्षक को पीट रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद अब गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने सेना के जवान के समर्थन में टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया। इस दौरान वहां पर पुलिस भी मौजूद थी। गांव वाले काफी गुस्से में दिखे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर लिखता है, इस बार सही फंसे टोल प्लाजा वाले।

फौजी को पीटने वाले टोल प्लाजा पर गांव वालों ने बोला हमला

ये Meerut Viral Video Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “यूपी – मेरठ में फौजी को पीटने की घटना से आक्रोशित गांववालों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। कल सुबह पंचायत बुलाई गई। इस मामले में आरोपी सुरेश, सचिन, अंकित, विजय, अनुज गिरफ्तार हैं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारी संख्या में गांव वाले जुटे हुए हैं और जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। वो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गांव वाले किसी से नहीं रुक रहे हैं।

Watch Video

टोल कर्मियों द्वारा सेना के जवान को पीटने का क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें, पीड़ित जवान का नाम कपिल कावड़ है। वो छुट्टी पर घर आए थे और वापस जा रहे थे। जैसे ही भौनी टोल बूथ पर फौजी कपिल की गाड़ी पहुंची वैसे ही उन्होंने अपना आई कार्ड दिखाया और कहा वो श्री नगर जा रहे हैं और दिल्ली से उनकी फ्लाइट है। इसलिए उन्हें जाने को कहा। लेकिन तभी टोल कर्मी भड़क गए और सेना के जवान को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटने लगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को ढूंढा जा रहा है।

Meerut Viral Video पर यूजर्स की राय

इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। उन्होंने कल पंचायत बुलाई है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर जाकर तोड़फोड़ भी की है। अब इसी घटना का मेरठ वायरल वायरल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरफ से सेना के जवान और गांववालों के समर्थन में प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस बार सही फंसे टोल प्लाजा वाले।’ दसरा लिखता है, ‘आरोपी नहीं आतंकवादी सुरेश,सचिन,अंकित, विजय,अनुज गिरफ्तार है।’ तीसरा लिखता है, बहुत अच्छा किया इन्हें अच्छे से तोड़ो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026