---Advertisement---

Moradabad Viral Video: दिन दहाड़े स्कूली बच्ची को दरिंदे ने बनाया शिकार, सरेआम किया निजी अंग पर वार, पलटकर लड़की ने जो किया हो गया वायरल

Moradabad Viral Video: मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आयी है। यहां पर एक स्कूली छात्रा को दरिंदे ने शिकार बनाया है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 17, 2025 3:37 अपराह्न

Moradabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Moradabad Viral Video: इंसान की हवस की कोई सीमा नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर इन दरिंदों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ पर एक्शन भी होता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुरादाबाद से आया है। यहां पर एक दरिंदे ने दिन दहाड़े लड़की के निजी अंग पर हमला किया है। ये घटना उस दौरान हुR जब आठवीं में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा स्कूल से वापस आ रही थी। लेकिन नाबालिग ने स्थिति को संभाला और पलटवार करके वहशी को जवाब दिया।

दिनदहाड़े दरिंदे ने मासूम बच्ची को बनाया शिकार

इस बेहद शर्मनाक घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर indiatoday ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूल से घर लौट रही 13 साल की एक छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

देखें वीडियो

पुलिस ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा फुटेज में दिखाई दे रही है और एक पतली सड़क पर चल रही है, तभी साइकिल चला रहा एक व्यक्ति उसकी तरफ मुड़ता है और उसे गलत तरीके से छूता है। इस दौरान लड़की पहले तो डर जाती है। लेकिन बाद में वो हिम्मत दिखाते हुए पटवार करती है। बच्ची की दिलेरी देख वहशी वहां से भाग जाता है। अब ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Moradabad Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर 17 नवबंर को अपलोड किया गया है। इस पर 8500 से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। घटना को देखकर लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। एक यूजर लिखता है , ऐसे दरिंदों के लिए कड़े कानून बनने चाहिए। दूसरा लिखता है, आदमी कितना खतरनाक हो सकता है, इसे इमेजिन कभी नहीं कर पाओगे। तीसरा लिखता है, भारत में महिलाएं क्यों सुरक्षित नहीं है?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जुलाई 17, 2026

Vaishno Devi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026