---Advertisement---

Moradabad Viral Video: जालिम ड्राइवर! नन्हें-मासूम बच्चों को स्कूली वैन में पीटते दरिदें पर योगी पुलिस का एक्शन, यूजर बोला ‘बेचारे मां-बाप..’

Moradabad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मुरादाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें स्कूली वैन का चालक मासूम बच्चों को बेरहमी से पीट रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 20, 2024 12:29 अपराह्न

Moradabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Moradabad Viral Video: मां-बाप अपने बच्चों को स्कूली वैन में सुरक्षा के लिए भेजते हैं लेकिन क्या हो जब रक्षक ही भक्षक बन जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली वैन का चालक मासूम नन्हें-मुन्ने बच्चों को सरेआम बेरहमी से पीट रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा , उसे गुस्सा आ गए। ये वायरल वीडियो मुरादाबाद (Moradabad Viral Video) का है। इस घटना का वीडियो इतना ज्यादा व्यारल हुआ कि, यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।

स्कूली बच्चों को पीटने वाले ड्राइवर पर यूपी पुलिस का एक्शन

इस मामले से जुड़े वायरल वीडियो (Viral Video) को News1India नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मुरादाबाद : स्कूली वैन चालक का हैवानियत का वीडियो… चालक द्वारा स्कूली वैन से बच्चों को उतार कर पीटने का वीडियो। हाथ में डंडा लिए बच्चे का गला दबाकर बच्चों के साथ किस तरह कर रहा है बर्बरता ।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूल की वैन खड़ी है और कुछ छोटे-छोटे बच्चे बैग टांगे वैन के बाहर खड़े हैं, तभी चालक पहले तो बच्चों को डांटता है और फिर बेरहमी से पिटाई करना शुरु कर देता है। इस घटना को किसी ने दूर से रिकॉर्ड किया है। स्कूल वैन के ड्राइवर की इस हरकत को देख लोगों को गुस्सा आ रहा है। फिलहाल इस मामले पर योगी की पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते MORADABAD POLICE ने रिप्लाई किया है, जिसमें लिखा है , “प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी मूंढापाण्डे को जांच/आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।”

Moradabad Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

मुरादाबाद के वायरल वीडियो (Moradabad Viral Video) को एक्स पर 19 दिसंबर को अपलोड किया गया था, तभी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेने की जानकारी दी थी। इस वीडियो पर 88000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर लिखता है कि, “इस घटना के बारे में बेचारे माता-पिता को पता भी नहीं होगा”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “कठोर कार्रवाई होने चाहिए हम बच्चों को इन पर भरोसा कर के स्कूल भेजते है स्कूल प्रशासन को भी गाड़ी पर स्टाफ पर कार्यवाही करनी चाहिए”। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, ” इस तरह के लोग बहुत खतरनाक होते हैं,इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026